डॉ मनोज कुमार सिंह भारत माता अभिनन्दन सम्मान-2022 से सम्मानित - ADAP News - अपना देश, अपना प्रदेश!

Header Ads

डॉ मनोज कुमार सिंह भारत माता अभिनन्दन सम्मान-2022 से सम्मानित


गोरखपुर, उत्तर प्रदेश बहुत हर्ष का विषय है कि डॉ. मनोज कुमार सिंह को, जो जवाहर नवोदय विद्यालय, गोरखपुर में हिन्दी के वरिष्ठ शिक्षक के पद पर कार्यरत हैं, जिन्हें भारत माता अभिनंदन संगठन (रजि.) भिवानी(हरियाणा), सिलीगुड़ी(पश्चिम बंगाल) और महाराष्ट्र के संयुक्त तत्वावधान में लेखनी के माध्यम से अनुकरणीय सामाजिक सेवा के दृष्टिगत "भारत माता अभिनन्दन सम्मान-2022" से सम्मानित किया गया है।ये मूल रूप से बिहार के सिवान जिले के निवासी हैं।

विदित हो कि हिन्दी और भोजपुरी साहित्य में निरंतर लेखनी चलाने वाले डॉ मनोज कुमार सिंह को अभी तक तीन दर्जन से ज्यादा स्थानीय,राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय साहित्यिक संस्थाओं द्वारा पुरस्कृत किया जा चुका हैं।इन्हें मुख्य पुरस्कारों में  शोभना ब्लॉग रत्न 2012(दिल्ली)अटल हिंदी रत्न सम्मान-2020,लघुकथा रत्न सम्मान- 2020,साहित्य सृजक सम्मान2020,दोहा धुरंदर सम्मान-2020, दोहा सम्राट सम्मान-2020,आगमन सम्मान,काव्य लेखन(समर्पण) सम्मान आदि प्रमुख हैं।साथ ही पूर्व में शैक्षिक उपलब्धि के लिए मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी द्वारा भी प्रशस्ति-पत्र जारी कर सम्मानित किया जा चुका है।

उक्त सम्मानों की शृंखला में प्राप्त "भारत माता अभिनन्दन सम्मान 2022" से सिवान और गोरखपुर का नाम एकबार फिर रोशन हुआ है।इन्हें इस पुरस्कार के लिए जहाँ देश और विदेश से निरंतर बधाइयाँ मिल रही हैं,वहीं विद्यालय में प्रभारी प्राचार्या डॉ सुमेधा पांडेय, नरेंद्र कुमार सिंह,आर एन लाल,लव कुमार शर्मा, विजयेंद्र कुमार, एम पी तिवारी,रवि प्रकाश सिंह, अमन दीप सिंह तनेजा,विनोद कुमार पांडेय, डॉ स्निग्धा पांडेय,डॉ रामानुज पांडेय,मोतीलाल, एल बी प्रसाद,अजय तिवारी,एसपी यादव,वी के यादव,उदय नाथ यादव,नीतीश कुमार श्रीवास्तव, गौरव नाथ शुक्ला,प्रमिला कुमारी,अनिता सिंह,मो एम ए हक, मो फखरे आलम ,जयप्रकाश,रेणुका कुमारी,अर्चना पांडेय,जयराम यादव,वैभव यादव,

आदि ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

No comments