कपड़े व फुटवियर पर जीएसटी बढ़ाने का सपा व्यापार सभा ने किया विरोध
कानपुर, कपड़े व फुटवियर पर जनवरी 2022 से जीएसटी बढ़ाने के भाजपा के नोटिफिकेशन का समाजवादी व्यापार सभा ने विरोध किया।आज कानपुर जीएसटी कार्यालय कल्याणपुर के बाहर कपड़ों व जूतों को माला व अगरबत्ती दिखाते हुए सांकेतिक श्रदांजलि देते हुए नोटिफिकेशन की प्रतियों को जलाया गया। सबने कहा की भाजपा के राज में महँगाई और बढे टैक्स की वजह से कपड़े जूते सबकी पहुंच से दूर होने वाले हैं।प्रदेश महासचिव अभिमन्यु गुप्ता व कानपुर ग्रामीण अध्यक्ष विनय कुमार के नेतृत्व में व्यापारी बहुत आक्रोशित दिखे।प्रदेश महासचिव अभिमन्यु गुप्ता ने कहा की भाजपा की सरकार ने कपड़े व फुटवियर पर जीएसटी बढ़ाने को लेकर नोटिफिकेशन जारी कर दिया है और नए साल में मंहगाई और बढ़ेगी।अभिमन्यु गुप्ता ने कहा की पहले ही कानपुर में चमड़ा और कपड़ा उद्योग भाजपा सरकार की नीतियों की वजह से ठप्प हो चुका है। नोटबन्दी,जीएसटी व लौकडॉउन के बाद व्यापार के लिए परेशान कपड़े और फुटवियर से जुड़े व्यापारियों की मुश्किलें बढ़ेंगी। कपड़े व फुटवियर पर जीएसटी 5% से बढ़ाकर 12% प्रतिशत करना भाजपा की सरकार की संवेदनहीनता की पराकाष्ठा है।अभिमन्यु गुप्ता ने कहा कि इससे कपड़े,कम्बल, पर्दे, सुतली की नुकीले जाल, रस्सी, तिरपाल, शामियाना, जूते इत्यदि सभी सामान मंहगे हो जाएंगे। सरकार को कोई सरोकार व्यापारी व जनता की कठिनाई को लेकर नही है। केवल नफरत फैलाकर वोट बटोरने की राजनीति हो रही है।कानपुर ग्रामीण अध्यक्ष विनय कुमार ने कहा की महँगाई बढ़ने से टैक्स कलेक्शन बढ रहा है जिसको सरकार अपनी उपलब्धि बता रही है। कृपा शंकर त्रिवेदी ने कहा की भाजपा की सरकार को तो कच्चे माल पर जीएसटी कम कर व्यापारियों को राहत देनी चाहिए। भाजपा सरकार को जनता सबक सिखाने का मन बना चुकी है।मांग की गई की बढ़े टैक्स का नोटिफिकेशन वापस ले भाजपा सरकार।प्रदेश महासचिव अभिमन्यु गुप्ता,प्रदेश सचिव कृपा शंकर त्रिवेदी,कानपुर ग्रामीण अध्यक्ष विनय कुमार,उपाध्यक्ष आज़ाद खान,हरप्रीत भटिया लवली,संजय बिस्वारी,सौरभ त्रिवेदी,मोहित गुप्ता, सौरभ अग्रवाल, अमित केसरवानी,शुभ गुप्ता,छोटे अली,शुभम गुप्ता, सुभाष गुप्ता,नीरज वर्मा,राम विलास शर्मा, इनमूलन सिद्दिकि,मो अली आदि थे।
Post a Comment