अकबरपुर रनिया विधानसभा में हमें सर्व समाज का मिल रहा अभूतपूर्व सहयोग, 2022 में कायम होगा नया रिकॉर्ड- विवेश यादव - ADAP News - अपना देश, अपना प्रदेश!

Header Ads

अकबरपुर रनिया विधानसभा में हमें सर्व समाज का मिल रहा अभूतपूर्व सहयोग, 2022 में कायम होगा नया रिकॉर्ड- विवेश यादव


अकबरपुर रनिया विधानसभा के विधायक प्रत्याशी विवेश यादव (एडवोकेट हाई कोर्ट) अपनी विधानसभा के प्रत्येक गांव में जनसभा करने एवं प्रत्येक गांव में आम आदमी पार्टी की ग्राम कमेटी बनाने हेतु "आपका विधायक प्रत्याशी आपके द्वार" अभियान की शुरुआत 02 अक्टूबर गांधी जयंती से की थी।

    जिसके तहत विवेश यादव (विधायक प्रत्याशी) अकबरपुर रनिया विधानसभा प्रत्येक दिन 10-10 गांव में जनसभाएं कर आम आदमी पार्टी की ग्राम कमेटियां बना रहे, जहां वह आम जनता से वोट देने से पहले काम देने एवं आम जनता की समस्याओं का समाधान करने के लिए कह रहे हैं।

   जिसके तहत उन्होंने अकबरपुर रनिया विधानसभा में अपने तीन विधानसभा कार्यालय बनाए हैं, जिसके तहत अकबरपुर रनिया विधानसभा में आम जनता की समस्याओं का समाधान दिन-रात करने हेतु उनकी कई टीमें काम कर रही है।विवेश यादव (विधायक प्रत्याशी) आम आदमी पार्टी की अकबरपुर रनिया विधानसभा में आपका विधायक प्रत्याशी आपके द्वार अभियान की व्यवस्था जिम्मेदारी आम आदमी पार्टी के कई युवा एवं अनुभव शाली पदाधिकारियों ने संभाली हुई है।

 जिसके तहत अकबरपुर रनिया विधानसभा में प्रतिदिन 10 रजिस्ट्रेशन कैंप टीमें एवं 05 जनसभाओं की जानकारी देने हेतु टीमें एवं पांच टीमें जनसभाओं एवं कमेटी गठन में लगाई गई हैं। जो सुबह 7:00 बजे से रात 10:00 बजे तक विद्ववत विधानसभा क्षेत्र में कार्य कर रही हैं। यह जानकारी देते हुए विवेश यादव विधायक प्रत्याशी अकबरपुर रनिया विधानसभा द्वारा दी गई। जिसमें उन्होंने कहा अबकी बार 2022 में हमारी अकबरपुर रनिया विधानसभा से भारी जीत होगी व विधानसभा में अबकी बार एक नया रिकॉर्ड कायम होगा साथ ही उन्होंने यह भी जानकारी दी कि विधानसभा में 01 दिन में की जा रही ताबड़तोड़ ग्राम सभाएं एवं 15- 15 व 20- 20 सदस्यों वाली बनाई जा रही  ग्राम कमेटियों एवं जनसभाओं में उमड़ रही अभूतपूर्व भीड़ से सत्ता पक्ष एवं विपक्ष की राजनीतिक पार्टियों में हड़कंप मचा हुआ है।


No comments