प्रधान संघ की बैठक में ग्राम प्रधानों की व्याप्त समस्याओं पर चर्चा की गई
संतकबीरनगर प्रधान संघ की बैठक में ग्राम प्रधानों की व्याप्त समस्याओं पर चर्चा की गई। इस दौरान संगठन की मजबूती सहित अन्य विषयों पर चर्चा की गई।
प्रधान संघ की ब्लाक इकाई की बैठक अध्यक्ष मुहम्मद इनामुल्लाह कुरैशी की अध्यक्षता में ब्लाक सभागार में आयोजित की गई। बैठक में ब्लाक में स्थाई खण्ड विकास अधिकारी की तैनाती, ब्लाक में व्याप्त भ्रष्टाचार, ग्राम पंचायत सचिवों को अपने ग्राम पंचायतों में सप्ताह में एक दिन बैठने, ब्लाक परिसर में प्रधानों को बैठने के लिए कक्ष की व्यवस्था किए जाने
सहित संगठन की मजबूती पर विस्तार से चर्चा की गई।
प्रधान संघ के अध्यक्ष मुहम्मद इनामुल्लाह कुरैशी ने कहा कि ब्लाक के अधिकारियों और कर्मचारियों के शोषण से बचने तथा व्याप्त भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए प्रधान संघ का मजबूत होना जरूरी है। ग्राम प्रधानों की समस्याओं को लेकर प्रधान संघ वृहद आन्दोलन करेगा। इस अवसर पर सतीश कुमार, कलीमुल्लाह, कमाल अहमद, इल्ताफुर्रहमान, सईद अहमद, सनावती, राम वृक्ष, जमालुद्दीन, सुभाष चन्द्र कन्नौजिया, शमीम अहमद, इरफान अहमद, राजेंद्र प्रसाद, पल्टू राम, सलीम अख्तर, राजकुमार, मुहम्मद असलम, फैयाज हुसैन, मुहम्मद अहमद आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।
Post a Comment