व्यापारियों ने किया ऐलान सप्ताहिक बंदी में भी दुकानें खुलेगी - ADAP News - अपना देश, अपना प्रदेश!

Header Ads

व्यापारियों ने किया ऐलान सप्ताहिक बंदी में भी दुकानें खुलेगी

कानपुर, कानपुर ग्रामीण उद्योग व्यापार मंडल के बैठक संगठन के कार्यालय में हुई जिसमें यह निर्णय लिया गया की दीपावली और अन्य त्योहार नजदीक है इस को ध्यान में रखते हुए सारी बजारे बंदी के सप्ताहिक दिन  को भी खुलेंगे। कानपुर ग्रामीण उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष संदीप पांडेय ने एक पत्र के माध्यम से श्रम आयुक्त को यह अवगत करा दिया है कि कल्याणपुर विकासनगर मकड़ी खेड़ा इंद्रानगर आवास विकास नंबर 1 आवास विकास नंबर 3 गुरदेव विनायकपुर पुराना नया शिवली रोड पनकी गंगागंज मंधना सिंहपुर आदि क्षेत्र की बजारे सप्ताहिक बंदी के भी दिन खुलेंगे


बैठक में प्रमुख रूप से कल्याणपुर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष मनोज कलवानी महिला जिला अध्यक्ष  मिथिलेश गुप्ता कल्याणपुर विधानसभा अध्यक्ष राजेश दुबे जिला महामंत्री आदित्य श्रीवास्तव जिला कोषाध्यक्ष रोहित यादव अन्नू सिंह नीरज सिंह राजावत पीयूष त्रिपाठी रमन द्विवेदी विमल सिंह मनीष शुक्ला मोनू यादव सूबेदार मेजर ओम सिंह भदोरिया पंकज दुबे धीरज यादव दिनकर यादव मनोज मिश्रा अमित यादव हर्ष द्विवेदी नवीन मिश्रा प्रभा सिंह सुमन सिंह बबीता कॉल आदि  व्यापारी नेता उपस्थित रहे !


No comments