कांग्रेस कमेटी कानपुर उत्तर द्वारा अमर शहीद गणेश शंकर विद्यार्थी की 131 वीं एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी हमीद खां की 121 वीं जयन्ती मनाई - ADAP News - अपना देश, अपना प्रदेश!

Header Ads

कांग्रेस कमेटी कानपुर उत्तर द्वारा अमर शहीद गणेश शंकर विद्यार्थी की 131 वीं एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी हमीद खां की 121 वीं जयन्ती मनाई

कानपुर,शहर कांग्रेस कमेटी कानपुर उत्तर द्वारा अमर शहीद गणेश शंकर विद्यार्थी की 131 वीं एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी हमीद खां की 121 वीं जयन्ती के पावन अवसर पर कांग्रेस मुख्यालय तिलक हाल मे दोनो ही महापुरुषो के तैलचित्रो पर माल्यार्पण के पश्चात आयोजित परिचर्चा मे शहर कांग्रेस कमेटी कानपुर उत्तर के अध्यक्ष नौशाद आलम मंसूरी ने गणेश शंकर विद्यार्थी को भारतीय स्वतंत्रता संग्राम का महानायक, देश भक्त, कर्मयोगी एवं साम्प्रदायिक सौहार्द के प्रणेता बताते हुए उन्हे श्रद्धानवत हो अपनी पुष्पांजलि अर्पित करते हुए कहा कि फतेहपुर के एक साधारण परिवार मे जन्मे गणेश शंकर विद्यार्थी ने अपने कठिन तपस्वी जीवन की त्रासदी के साथ न केवल अध्यापन करके तत्कालीन निरंकुश अंग्रेजी हुकूमत से त्रस्त होकर स्वस्थ पत्रकारिता के विद्वान पं0 सुन्दर लाल व महावीरप्रसाद द्विवेदी जैसे कर्मनिष्ठ विद्वानो के सानिध्य मे कर्मयोगी, सरस्वती, अभ्युदय आदि पत्रिकाओ से जुडकर सन् 1913 मे साप्ताहित प्रताप नामक समाचार पत्र का प्रकाशन कर अपने लेखो के कारण देश व प्रदेश की पत्रकारिता जगत मे उत्कृष्टता की ओर ही नही बढे बल्कि प्रताप का दैनिक प्रकाशन और उसमे निर्भीक लेख लिखने के कारण पांच बार जेल यातना सहने के बाद लोकमान्य तिलक और महात्मा गांधी के सम्पर्क मे आकर देश के स्वतंत्रता आन्दोलन मे सिरमौर रुप मे भी विख्यात होकर क्रान्तिकारी बिपिन चन्द्र पाल, चन्द्रशेखर आजाद, भगत सिंह, रामप्रसाद बिस्मिल व भगवती चरण वर्मा सहित दर्जनो क्रान्तिकारियो के प्रेरणाश्रोत बनकर कार्य किया।पुष्पांजलि परिचर्चा मे सर्वश्री भूधर नारायन मिश्र, मदन मोहन शुक्ला, प्रमोद जायसवाल, दिलीप शुक्ला, हलीम उल्ला खां, कमल जायसवाल, आमोद त्रिपाठी, शबनम आदिल, जीशान अंसारी, पीएल विनोदिया, पदम मोहन शुक्ला, इम्तियाज रईस, त्रिलोकी त्रिवेदी, शानू बुन्देला, शम्स जफर मेंहदी, हिमांशु मिश्रा, अवधेश तिवारी, जियाउर्रहमान अंसारी, चन्द्रमणि मिश्र, इमरान कुरैशी, मुकेश कनौजिया, आशुतोष शुक्ला, राजेन्द्र यादव, केजी गुप्ता, रामशंकर राय, विनोद अवस्थी, राकेश शुक्ला, सुरेश अग्रहरि, अनस अहमद, अफलाक अहमद, उमाश्ंा


कर तिवारी, अफजाल अहमद चांद व महताब आलम आदि ने भी तत्सम्बन्धी विचार प्रकट करते हुए स्व0 गणेश शंकर विद्यार्थी व हमीद खां को अपने श्रद्धासुमन समर्पित किए।    

   

No comments