आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत “हर घर तिरंगा” अभियान को जन-जन तक पहुँचाना - ADAP News - अपना देश, अपना प्रदेश!

Header Ads

आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत “हर घर तिरंगा” अभियान को जन-जन तक पहुँचाना



  सन्त कबीर नगर आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत “हर घर तिरंगा” अभियान को जन-जन तक पहुँचाने और राष्ट्रप्रेम की भावना को प्रबल करने के उद्देश्य से विकास खंड क्षेत्र बेलहर,में एक भव्य और ऐतिहासिक रैली का आयोजन किया गया। इस रैली का शुभारंभ अत्यंत उत्साह और जोश के साथ किया गया, जिसमें सभी खंड विकास अधिकारी ,एडीओ पंचायत पंकज सिंह द्वारा कर्मचारी कों लेकर स्थानीय ग्रामीणों के अभियान चलाया 

विकास खंड अधिकारी द्वारा रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि “हर घर तिरंगा अभियान न केवल राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान का प्रतीक है, बल्कि यह हमारे देश की आन, बान, शान, एकता, अखंडता और संप्रभुता का भी प्रतीक है। यह हमें हमारे स्वतंत्रता संग्राम के अमर शहीदों के बलिदान की याद दिलाता है। हमें यह सुनिश्चित करना है कि 15 अगस्त के अवसर पर प्रत्येक घर पर तिरंगा लहराए और देशभक्ति का संदेश जन-जन तक पहुँचे। कहा गया कि यह रैली एकता, अखंडता और भाईचारे का संदेश लेकर आई है, और यह हम सभी के लिए गर्व का विषय है।

रैली विकास खंड से प्रारंभ होकर बेलहर बाजार चौराहे तक पहुँची, रैली में कर्मचारियों व ग्रामीणो ने तिरंगे के रंगों से सजे परिधानों में, हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर देशभक्ति गीतों और नारों के माध्यम से सभी को प्रेरित किया। रैली का मार्गदर्शन पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षित और सुव्यवस्थित तरीके से किया गया। इस अवसर पर सभी उपस्थित जनों ने एक स्वर में संकल्प लिया कि वे हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाएंगे और स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घरों, दुकानों और कार्यालयों पर तिरंगा फहराकर भारत माता के प्रति अपनी श्रद्धा और सम्मान व्यक्त करेंगे।

No comments