ऑपरेशन विजय कार्यालय पहुंच अपनी पीड़ा बताने वाले जमुई ग्राम वासियों के पत्र पर विजय प्रताप सिंह ने उठाया सख्त कदम - ADAP News - अपना देश, अपना प्रदेश!

Header Ads

ऑपरेशन विजय कार्यालय पहुंच अपनी पीड़ा बताने वाले जमुई ग्राम वासियों के पत्र पर विजय प्रताप सिंह ने उठाया सख्त कदम

 


कानपुर उत्तर प्रदेश के इस्पात नगर व्यापार नगर के बीच बसे जमुई ग्राम वासियों ने अपने गांव में पूजा पाठ किए जाने वाले बरगद के पेड़ को गैर कानूनी प्रक्रिया से कानपुर विकास प्राधिकरण के सहयोग से दबंगों द्वारा जबरदस्ती काटने की लिखित शिकायत कानपुर पुलिस आयुक्त के साथ-साथ गैर राजनीतिक, देशव्यापी, देश के कई महामहिमों द्वारा सराहनीय एवं 2011 से सामाजिक बुराइयों को मिटाने हेतु संघर्षरत व सर्व समाज के हजारों पीड़ितों एवं न्याय से वंचितों को निशुल्क न्याय दिलाने वाले "ऑपरेशन- विजय" बुराइयों के खिलाफ जंग से भी सहायता हेतु गुहार लगाई।

     जिस पर ऑपरेशन विजय बुराइयों के खिलाफ जंग के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवमंगल सिंह आईपी के निर्देश पर ऑपरेशन विजय बुराइयों के खिलाफ जंग के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष विजय प्रताप सिंह (एडवोकेट) ने तत्काल सख्त कदम उठाते हुए कानपुर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष, पुलिस आयुक्त कानपुर, आयुक्त महोदय कानपुर मंडल, नगर आयुक्त (नगर निगम कानपुर) सहित जिलाधिकारी कानपुर नगर व अन्य संबंधित अधिकारियों को पत्र लिखकर जमुई ग्राम वासियों के शिकायती पत्र को गंभीरता से लेते हुए अपने स्तर से जांच करवाकर जबरदस्ती व पूजा पाठ वाले बरगद के पेड़ को काटने वालों पर सख्त कार्यवाही करने हेतु कहा है। साथ ही उन्होंने उपरोक्त अधिकारियों को लिखे पत्र में जमुई ग्राम वासियों द्वारा बरगद के पेड़ को जबरदस्ती काटने वालों पर कार्रवाई न होने व पेड़ काट देने की अवस्था में अशांति व आक्रोश फैलने की संभावनाओं से भी अवगत कराया है।

     उपरोक्त जानकारी देते हुए ऑपरेशन विजय के मीडिया प्रभारी शिवम कुमार ने कहा कि ऑपरेशन विजय उत्तर प्रदेश अध्यक्ष विजय प्रताप सिंह (एडवोकेट) ने जमुई ग्राम वासियों को हर संभव सहयोग देने के साथ-साथ किसी भी प्रकार का उनके साथ अन्याय न होने देने का भरोसा दिलाया है।

    पूजा पाठ वाले सार्वजनिक स्थल पर खड़े बरगद के पेड़ को काटने से बचाने हेतु ऑपरेशन विजय कार्यालय पहुंचने या लिखित शिकायत करने वालों में अरुण तिवारी, अंशुल तिवारी, रमन तिवारी, अनूप अग्निहोत्री, नरेश दुबे, मीनू दुबे, संकल्प दुबे, अमित कुमार दुबे, प्रदुम वाजपेई, प्रतिमा दुबे, उत्तम दुबे, मानसी दुबे, तनीषा दुबे, मोहनी दूबे, ममता मिश्रा, तान्या मिश्रा, जय देवी गुप्ता, यशोदा दुबे, पप्पू दुबे, रविंद्र तिवारी, उषा अग्निहोत्री, आस्था अग्निहोत्री, ललित अग्निहोत्री सहित बड़ी संख्या में जमुई ग्राम के लोग पूजा पाठ वाले बरगद के पेड़ को काटने से बचाने के लिए आगे आए हैं।


      

No comments