बीटेक के बाद एमटेक करने वाले विजय प्रताप सिंह ऑपरेशन विजय उत्तर प्रदेश अध्यक्ष ने न्याय से वंचितों को न्याय दिलाने हेतु की एलएलबी - ADAP News - अपना देश, अपना प्रदेश!

Header Ads

बीटेक के बाद एमटेक करने वाले विजय प्रताप सिंह ऑपरेशन विजय उत्तर प्रदेश अध्यक्ष ने न्याय से वंचितों को न्याय दिलाने हेतु की एलएलबी

 


कानपुर ऑपरेशन विजय बुराइयों के खिलाफ जंग के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष विजय प्रताप सिंह जो लगातार 2011 से संगठन में एक महत्वपूर्ण पद पर रहकर सामाजिक बुराइयों को मिटाने के साथ-साथ समाज हित में बने व वर्तमान समय में अधिकांश भ्रष्ट व निष्क्रिय हो चुके सरकारी ढांचों को बदलवाने मैं मजबूती से कार्य कर रहे हैं।

         जिन्होंने ऑपरेशन विजय बुराइयों के खिलाफ जंग द्वारा चलाए जाने वाले समय-समय पर अलग-अलग प्रकार के अभियानों में हमेशा अहम भूमिका निभाई है, चाहे वह कोरोना काल के समय आम जनता को जागरूक करने वाला अभियान हो या कोरोना काल में आम जनता को उनके घरों तक पहुंचने वाली सामग्री वाला अभियान हो या आम जनता को सामाजिक बुराइयों से होने वाले नुकसान एवं समाज में सामाजिक बुराइयों के कारण बर्बाद हो रहे समाज के परिवारों की वास्तविक स्थित दिखाकर उन्हें सामाजिक बुराइयों से दूर करने वाले हाईटेक अभियान हो सभी में हमेशा बढ़-चढ़कर अपना योगदान दिया है।

      ऑपरेशन विजय में विजय प्रताप सिंह उत्तर प्रदेश अध्यक्ष जैसे मुख्य पदाधिकारियों द्वारा किए जाने वाले कार्यों के कारण ही ऑपरेशन विजय को देश के कई महामहिमों एवं अतिविशिष्ट माननीयों द्वारा कई सराहनीय पत्र प्राप्त हुए हैं व ऑपरेशन विजय लगातार समाज से सामाजिक बुराइयों को मिटाने एवं समाज हितार्थ ऐतिहासिक बदलाव के साथ-साथ सर्व समाज के पीड़ितों एवं न्याय से वंचितों को निशुल्क न्याय दिलाने वाले अपने रास्ते पर अग्रसर है, इसी क्रम में वर्तमान समय में ऑपरेशन विजय द्वारा चलाए जा रहा मतदाता जागरूकता अभियान जिसके भी विजय प्रताप सिंह उत्तर प्रदेश के प्रभारी हैं व उनकी अगुवाई में कानपुर नगर सहित उत्तर प्रदेश के कई जिलों में ऑपरेशन विजय जागरूकता अभियान चल रहा है।

      उपरोक्त जानकारी देते हुए ऑपरेशन विजय के मीडिया प्रभारी शिवम कुमार ने बताया कि ऑपरेशन विजय उत्तर प्रदेश अध्यक्ष विजय प्रताप सिंह ने एमटेक के बाद एलएलबी की डिग्री हासिल करने के बाद आम जनता एवं देशवासियों के नाम संदेश में कहा कि एलएलबी की डिग्री करने की प्रेरणा हमें ऑपरेशन विजय के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवमंगल सिंह (आईपी) जी से प्राप्त हुई, जिसके बाद हमने यह एलएलबी की डिग्री हासिल की अब हमने यह संकल्प लिया है, की एलएलबी डिग्री के बाद हम ऑपरेशन विजय में सहायता मांगने वाले समाज के पीड़ित एवं न्याय से वंचितों को तहसील स्तर से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक न्याय दिलाने का काम करूंगा।


      

No comments