डीएम ने सौन्दर्यीकरण के दृष्टिगत बखिरा पक्षी बिहार एवं झील का किया भ्रमण - ADAP News - अपना देश, अपना प्रदेश!

Header Ads

डीएम ने सौन्दर्यीकरण के दृष्टिगत बखिरा पक्षी बिहार एवं झील का किया भ्रमण

 


संत कबीर नगर   जिलाधिकारी महेन्द्र सिंह तंवर द्वारा बखिरा पक्षी बिहार के सौन्दर्यीकरण एवं विकास के दृष्टिगत निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी जय प्रकाश भी उपस्थित रहे। जिलाधिकारी  ने वाच टॉवर पर चढ़कर बखिरा पक्षी बिहार का निरीक्षण किया। उन्होंने 2900 हे0 क्षेत्रफल के बखिरा पक्षी बिहार को पर्यटन के दृष्टि से महत्वपूर्ण स्पॉट बताते हुए इसके सौन्दर्यीकरण हेतु आवश्यक सुविधाओं जैसे-सड़क, बन्धा, वृक्षारोपण आदि को सुदृढ एवं व्यवस्थित करने की आवश्यकता पर बल देते हुए सम्बंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। उन्होंने बखिरा झील तक पहुंचने वाले अधूरे सम्पर्क मार्ग को पूर्ण कराने हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया। जिलाधिकारी द्वारा पक्षी विहार में नियमित साफ-सफाई एवं आवश्यकतानुसार रंगाई पुताई भी समय-समय पर किये जाने के निर्देश दिया गया।जिलाधिकारी ने बखिरा पक्षी बिहार को पर्यटन एवं सौन्दर्यीकरण के दृष्टिकोण से विकसित करने हेतु वन विभाग सहित सम्बंधित विभागों को मौके का निरीक्षण कर पक्षी बिहार को विकसित किये जाने सम्बंधी सम्भावनाओं पर कार्य करने के निर्देश दिये। प्रभागीय वनाधिकारी को पेड़ पौधा लगाने हेतु निर्देशित किया गया। भ्रमण/निरीक्षण के दौरान प्रभागीय वनाधिकारी पी0के पाण्डेय, उप जिलाधिकारी खलीलाबाद शैलेष दुबे, ओ0एस0डी0 बलदाऊ शर्मा सहित सम्बंधित विभागीय अधिकारी आदि उपस्थित रहे।  

              

No comments