झूठे वादों पर टिकी राजनीति को बदलवाकर देश में एक सिद्धांतवादी राजनीति की स्थापना करना हमारा मुख्य उद्देश्य- विवेश यादव - ADAP News - अपना देश, अपना प्रदेश!

Header Ads

झूठे वादों पर टिकी राजनीति को बदलवाकर देश में एक सिद्धांतवादी राजनीति की स्थापना करना हमारा मुख्य उद्देश्य- विवेश यादव

 


आम आदमी पार्टी कानपुर देहात के तेजतर्रार जिलाध्यक्ष एवं 2022 विधानसभा में आम आदमी पार्टी के टिकट पर 206- अकबरपुर रनिया विधानसभा से विधायक का चुनाव लड़े विवेश यादव (एडवोकेट हाई कोर्ट इलाहाबाद) ने आज अपने कानपुर देहात जिलाध्यक्ष से त्यागपत्र दे दिया आम आदमी पार्टी के उत्तर प्रदेश प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद संजय सिंह को भेजें त्यागपत्र में उन्होंने लिखा है, कि आदरणीय संजय भैया जी, आप द्वारा जिस तरह से हमारे ऊपर एक मजबूत विश्वास कर हमें 2022 विधानसभा चुनाव में 206 -अकबरपुर रनिया विधानसभा का आप प्रत्याशी बनाने के साथ साथ विधानसभा प्रभारी एवं कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई थी जिन्हें हमारे द्वारा बहुत ही अच्छी तरह से निभाने के बाद आप द्वारा हमें कानपुर देहात के जिलाध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई थी जिसको भैया हमने बहुत ही तरीके से मेहनत वा संघर्ष कर निभाने के साथ-साथ कानपुर देहात के हर पीड़ित एवं न्याय से वंचित व्यक्ति के साथ मजबूती से खड़ा रहकर व उनकी आवाज उठाकर आम आदमी पार्टी की पहचान ना सिर्फ कानपुर देहात में मजबूती से बनाई बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश में आम आदमी पार्टी के नाम को मजबूत करने का कार्य किया है। परंतु हमने 206- अकबरपुर रनिया विधानसभा में आप विधायक प्रत्याशी के रूप में चुनाव के समय पीड़ित एवं न्याय से वंचित आम जनता को निशुल्क न्याय दिलाने का वादा किया था, जिसके तहत आम जनता ने हमारी आम जनता को निशुल्क न्याय दिलाने वाली प्रक्रिया पर विश्वास कर क्षेत्र के बड़ी संख्या न्याय से वंचित लोगों ने न्याय हेतु अपने मामलों के समाधान हेतु हमसे गुहार लगाई है। जिसमें न्याय से वंचित लोगों के मामलों में लगने वाले समय के कारण आप द्वारा दी गई जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी प्रभावित हो सकती है, जिस कारण मैं कुछ समय के लिए आप द्वारा दी गई कानपुर देहात के जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी से मुक्त होकर आम आदमी पार्टी का एक निष्ठावान कार्यकर्ता के रूप में जिम्मेदारी निभाते हुए समाज की न्याय से वंचित आम जनता के मामलों को निर्णायक स्थिति में पहुंचाने पर कार्य करना चाहता हूं व समाज हितार्थ इस महत्वपूर्ण कार्य को पूरा करने के बाद हम पुनः आप द्वारा दी जाने वाली जिम्मेदारियों को जिस तरह से अभी आप द्वारा दी गई जिम्मेदारियों को निभाया है, उसी तरह भविष्य में निभाएंगे।

    साथ ही उन्होंने अपने साथियों को संबोधित करते हुए कहा, कि हमारे एवं हमारे पूर्वजों की परंपरा के अनुसार "प्राण जाए पर वचन ना जाए" सिद्धांत को अपनाते हुए, पहले अब हमने जो अपने विधानसभा चुनाव 2022 के दौरान 206- अकबरपुर रनिया विधानसभा में आप विधायक प्रत्याशी के दौरान जो आम जनता से वादे किए थे, उन्हें पूरा कर आम जनता के दिलों में राजनीतिज्ञों एवं राजनीतिक पार्टियों द्वारा झूठे वादे कर वोट हासिल करने वाली बैठी दूषित राजनीति को बदलवाकर एक सिद्धांत वादी राजनीतिक सिस्टम जो "वादे किए उन्हें निभाएंगे" देश में लाने का प्रयास करेंगे।


 

No comments