कानपुर देहात में आप नेता संजय सिंह ने दिया नया नारा एकता का राज चलेगा हिंदू मुस्लिम साथ चलेगा - ADAP News - अपना देश, अपना प्रदेश!

Header Ads

कानपुर देहात में आप नेता संजय सिंह ने दिया नया नारा एकता का राज चलेगा हिंदू मुस्लिम साथ चलेगा

 


उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव में अपने प्रत्याशियों को भारी बहुमत से जिताने के लिए पूरे प्रदेश में ताबड़तोड़ जनसभाएं एवं रोड शो कर रहे, आम आदमी पार्टी के उत्तर प्रदेश प्रभारी संजय सिंह सांसद कानपुर देहात पहुंचे। जहां उनका आम आदमी पार्टी कानपुर देहात के तेजतर्रार जिलाध्यक्ष विवेश यादव एवं आप युवा नेता विजय प्रताप सिंह सहित सैकड़ों पदाधिकारियों ने फूल मालाएं पहनाकर भव्य स्वागत किया।

      आम आदमी पार्टी के उत्तर प्रदेश प्रभारी संजय सिंह ने कानपुर देहात पहुंचकर सर्वप्रथम झींझक नगर पालिका में आयोजित विशाल जनसभा में अपने अध्यक्ष पद के प्रत्याशी बलवीर सिंह यादव एवं वार्ड प्रत्याशियों को जिताने की अपील की। झींझक नगर पालिका में आयोजित जनसभा में संजय सिंह के साथ आम आदमी पार्टी के निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत, जिलाध्यक्ष विवेश यादव सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारियों ने जनसभा को संबोधित किया। झींझक नगर पालिका जनसभा संबोधन के बाद संजय सिंह रूरा नगर पंचायत में आम आदमी पार्टी द्वारा आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित करने पहुंचे। जहां आम आदमी पार्टी के नगर पंचायत अध्यक्ष पद के प्रत्याशी राजू राइन एवं उनके सैकड़ों समर्थकों द्वारा अपने नेता संजय सिंह का भव्य स्वागत किया गया। स्वागत के बाद संजय सिंह रूरा रामलीला मैदान में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि राजू राइन हमारे आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी हैं, जिन्हें आप लोग भारी बहुमत से विजई बनाकर जाति धर्म की राजनीति करने वाली राजनीतिक पार्टियों को खदेड़ कर सिर्फ विकास व सर्व समाज को साथ लेकर चलने वाली पार्टी आम आदमी पार्टी की अपने पंचायत में सरकार बनवाएं। वही मीडिया के प्रश्नों का उत्तर देते हुए आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने एक नया नारा दिया जिसमें उन्होंने कहा एकता का राज चलेगा, हिंदू मुस्लिम साथ चलेगा। साथ ही उन्होंने मीडिया के कई प्रदेश एवं राष्ट्र स्तरीय प्रश्नों के उत्तर भी दिए।

     उपरोक्त जानकारी देते हुए आम आदमी पार्टी के जिला महासचिव प्रखर पाठक ने बताया कि रूरा नगर पंचायत की जनसभा को संबोधित करने के बाद संजय सिंह रनिया नगर पंचायत में पहुंचे जहां उन्होंने अध्यक्ष पद के उम्मीदवार रामप्रताप सिंह की पत्नी सुशीला को चुनाव चिन्ह झाड़ू पर मोहर लगा कर भारी बहुमत से विजई बनाने की उपस्थित आम जनता एवं कार्यकर्ताओं से अपील की। रनिया नगर पंचायत में संजय सिंह के पहुंचने पर आम आदमी पार्टी अध्यक्ष पद के प्रत्याशी राम प्रताप सिंह की पत्नी सुशीला एवं सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने संजय सिंह का फूल माला पहनाकर स्वागत किया।

    कानपुर देहात में आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष विवेश यादव एडवोकेट हाई कोर्ट एवं आप युवा नेता विजय प्रताप सिंह के विशेष सहयोग से आयोजित हुई विशाल जनसभाओं में उपस्थित हजारों की संख्या में आई भीड़ से उत्साहित संजय सिंह आप नेता ने विजय प्रताप व विवेश यादव के संघर्ष की सराहना कर उनका हौसला बढ़ाया वहीं कानपुर देहात के सभी पदाधिकारियों को धन्यवाद कहा। 

   समय का अभाव होने के कारण आप नेता संजय सिंह विवेश यादव जिलाध्यक्ष आप द्वारा आयोजित अन्य नगर पंचायत एवं नगर पालिकाओं के रोड शो में शामिल नहीं हो पाए, क्योंकि उनका कार्यक्रम कानपुर नगर में भी उसी दिन लगा हुआ था। जिसके बाद वह वहां से सीधे कानपुर नगर पहुंचे जहां उन्होंने अपनी मेयर प्रत्याशी के समर्थन में रोड शो किया।


      

No comments