आप कानपुर देहात के ऐतिहासिक विरोध प्रदर्शन से जनता में जगी आशा की किरण एडीएम पहुंची ज्ञापन लेने - ADAP News - अपना देश, अपना प्रदेश!

Header Ads

आप कानपुर देहात के ऐतिहासिक विरोध प्रदर्शन से जनता में जगी आशा की किरण एडीएम पहुंची ज्ञापन लेने

 


कानपुर देहात आम आदमी पार्टी के तेजतर्रार एवं हाईकोर्ट के अधिवक्ता विवेश यादव जिलाध्यक्ष कानपुर देहात एवं जिला प्रभारी सोमनाथ पाल के नेतृत्व में सैकड़ों साथियों के साथ कानपुर देहात मुख्यालय अकबरपुर में योगी सरकार की खूनी बुलडोजर प्रथा खत्म करने के विरोध में विरोध प्रदर्शन एवं विरोध यात्रा निकालकर अकबरपुर चौराहे पर "बुलडोजर आहुति यज्ञ" करने पहुंचे, जिसे भारी पुलिस फोर्स द्वारा बुलडोजर में आग लगाने के लिए रोका गया। जिस पर सभी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं विवेश यादव जिलाध्यक्ष कानपुर देहात ने बुलडोजर के टुकड़े-टुकड़े कर बुलडोजर की आहुति देकर बुलडोजर प्रथा खत्म करने का संदेश दिया। बुलडोजर के टुकड़े टुकड़े करने के बाद सभी साथियों ने अकबर पुल के नीचे बैठकर विरोध प्रदर्शन किया, जहां कानपुर देहात अकबरपुर की उपजिला अधिकारी, महामहिम राज्यपाल महोदया को संबोधित ज्ञापन लेने पहुंचीं।

      उपरोक्त जानकारी देते हुए, आम आदमी पार्टी के मीडिया प्रभारी प्रखर पाठक ने बताया की प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं एवं अकबरपुर की जनता को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष विवेश यादव ने बताया कि बुलडोजर लोगों के घरों पर नहीं इंसानियत, मानवता व लोगों के जीवन पर चलाया जा रहा है, ऐसे खूनी बुलडोजर की प्रथा को तत्काल प्रभाव से खत्म करना चाहिए। 

   साथ ही विवेश यादव जिलाध्यक्ष आप ने बताया कि क्षेत्र के विधायकों एवं मंत्रियों द्वारा महिलाओं को आग लगाने  वाली प्रवृत्ति का होने वाले बयान को बहुत ही शर्मनाक एवं निंदनीय बताने के साथ-साथ मढौली अग्निकांड के पीड़ित परिवार को न्याय ना मिलने तक संघर्ष जारी रखने की घोषणा की।

आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष विवेश यादव द्वारा अकबरपुर कानपुर देहात में किए गए विरोध प्रदर्शन एवं बुलडोजर आहुति यज्ञ से कानपुर देहात  पुलिस प्रशासन का पसीना छूटा व विरोध प्रदर्शन से ना सिर्फ कानपुर देहात का पुलिस प्रशासन हिला, बल्कि उत्तर प्रदेश सरकार भी हिलती दिखाई थी। विरोध प्रदर्शन एवं बुलडोजर आहुति यज्ञ के दौरान कई जगहों पर विवेश यादव आप जिलाध्यक्ष कानपुर देहात ने प्रदर्शनकारियों एवं अकबरपुर कानपुर देहात की जनता को संबोधित किया।

   विरोध प्रदर्शन में मुख्य रूप से आम आदमी पार्टी कानपुर देहात के जिलाध्यक्ष विवेश यादव (एडवोकेट हाई कोर्ट), सोमनाथ पाल (जिला प्रभारी) कानपुर देहात, प्रखर पाठक (मीडिया प्रभारी) कानपुर देहात, नगर पंचायत अध्यक्ष रूरा- राजू खान, नगर पालिका पुखरायां सह प्रभारी- सुखबीर सिंह यादव, पवन अग्निहोत्री - जिला अध्यक्ष यूथ विंग, रजनी यादव (जिलाध्यक्ष महिला विंग), राजेश (सह मीडिया प्रभारी) कानपुर देहात, रिंकू सिंह भदोरिया (वार्ड अध्यक्ष), जिला सचिव- अजीत यादव, रामबाबू यादव सहित बड़ी संख्या में आम आदमी पार्टी के जिला पदाधिकारी कार्यकर्ता शुभचिंतक एवं मीडिया बंधु उपस्थित रहे।


    

No comments