अजब गजब: रिटायर्ड IPS से माँगा संपत्ति विवरण - ADAP News - अपना देश, अपना प्रदेश!

Header Ads

अजब गजब: रिटायर्ड IPS से माँगा संपत्ति विवरण

 


भारत सरकार ने पूर्व आईपीएस अफसर अमिताभ ठाकुर को मार्च 2021 में अनिवार्य सेवानिवृति दे दी थी जिसके बाद वे खुद को जबरिया रिटायर कहते हैं

अब इसके लगभग 02 साल बाद आईपीएस अफसरों के लिए गृह मंत्रालय द्वारा संचालित स्पैरो सॉफ्टवेयर सिस्टम ने अमिताभ को यह मेसेज भेजा है कि उनका 01 जनवरी 2023 को प्रेषित किया जाने वाला वार्षिक संपत्ति विवरण अभी अप्राप्त है. अतः उन्हें शीघ्रता करते हुए अपना संपत्ति विवरण प्रत्येक दशा में 31 जनवरी तक प्रेषित किये जाने के निर्देश दिए गए हैं

आईपीएस अफसरों को सेवा में रहते समय प्रत्येक वर्ष अपना संपत्ति विवरण  देना होता है लेकिन रिटायर होने के बाद यह बंद हो जाता है, इसके बाद भी स्पैरो सिस्टम एक रिटायर अफसर से उसका संपत्ति विवरण मांग रहा है.


No comments