फैजाबाद स्नात्तक निर्वाचन क्षेत्र से सदस्य विधान परिषद का चुनाव - ADAP News - अपना देश, अपना प्रदेश!

Header Ads

फैजाबाद स्नात्तक निर्वाचन क्षेत्र से सदस्य विधान परिषद का चुनाव


 गोरखपुर-फैजाबाद स्नात्तक निर्वाचन क्षेत्र से सदस्य विधान परिषद का चुनाव होने जा रहा है, विगत वर्षो में यह चुनाव थके हारे लोंगों की शरणस्थली हुआ करती थी, परंतु जबसे देवेंद्र प्रताप सिंह इस निर्वाचन क्षेत्र से सदस्य चुने गएं उस समय से इसका पहचान जुझारूपन और सड़क से सदन तक स्नात्तको के साथ साथ आम जन के लिए संघर्ष की बनी है।देवेंद्र प्रताप सिंह अपने विगत कार्यकाल में बेरोजगार स्नातकों के रोजगार एवम अन्य समस्याओं की लड़ाई, शिक्षामित्रों और वित्तविहीन शिक्षकों, संविदा कर्मियों के नियमतीकरण, पुरानी पेंशन बहाली, तदर्थ शिक्षकों के वेतन भुगतान, अधिवक्ताओं के अधिकार और सुविधा हेतु संघर्ष, नौजवानों की समस्याओं और प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता हेतु भ्रष्ट नौकरशाहों के विरूद्ध कार्यवाही कराना और तत्कालीन अपने ही सरकारों में न्याय हेतु अप्रत्याशित कार्यवाही कराकर सदन में समाज के वंचितों की आवाज बनने का कार्य किया देवेंद्र प्रताप सिंह की पहचान स्नात्तकों की आवाज के साथ ही समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के हित की लड़ाई सड़क से सदन तक रही है, कई बार भ्रष्ट नौकरशाहों और घमंडी सरकारों के विरूद्ध संघर्ष और पूर्ववर्ती सरकार के काला कानून पोटा के विरूद्ध चौरी चौरा से कमिश्नरी गोरखपुर तक 35 किलोमीटर हजारों की संख्या में पैदल मार्च ने उस काले कानून को वापस करने को बाध्य किया और देवेंद्र प्रताप सिंह इस ऐतिहासिक परिवर्तन के नायक बने। आज पूर्वांचल में जब कोई व्यक्ति पीड़ित होता है तो देवेंद्र प्रताप सिंह को अपनी समस्या समाधान हेतु आशा भरी निगाहों से देखती है।                                                

देवेंद्र प्रताप सिंह की विजय उनके संघर्षों से सुनश्चित था साथ ही सभी शैक्षिक संगठनों और पूर्व प्रत्याशी संजयन त्रिपाठी जी, प्रधानाचार्य राम कुमार सिंह जी का समर्थन ऐतिहासिक विजय का रिकॉर्ड बनाएगा अतः आप सभी से अनुरोध है कि दिनाँक- 30 जनवरी 2023, दिन- सोमवार को अपने विकास खण्ड पर सुबह 8 बजे से सांय 4 बजे तक उत्तर प्रदेश के उच्च सदन में आम जन की आवाज बनने वाले देवेंद्र प्रताप सिंह के नाम के आगे वहां उपलब्ध पेन से (1) लिख कर ऐतिहासिक विजय के साक्षी बने।       

                                        

No comments