हिंदू मुस्लिम एकता का प्रतीक है खिचड़ी व खीर भोज - ADAP News - अपना देश, अपना प्रदेश!

Header Ads

हिंदू मुस्लिम एकता का प्रतीक है खिचड़ी व खीर भोज

 जिले के सभी राजनीतिक दल व सामाजिक संगठन के लोग होते हैं शामिल



 कानपुर|  शास्त्री नगर सेंट्रल पार्क बगीया में होने वाला खिचड़ी व खीर भोज हिन्दू मुस्लिम एकता का संदेश देता है| खिचड़ी व खीर भोज कार्यक्रम की शुरुआत 35 वर्ष पूर्व मोहम्मद आजाद खान ने छोटे स्तर पर किया था | आज यह आयोजन बड़े स्तर पर होता है जिसमें जिले के सभी राजनीतिक व सामाजिक संगठन के लोग शामिल होते हैं | कार्यक्रम की शुरुआत शास्त्री नगर सेन्ट्रल पार्क बगीया में स्थित वीरेश्वर मंदिर में गायत्री मंत्र उच्चारण व ब्रह्म बाबा की पूजा से प्रारंभ होकर 11 कन्याओं के पैर पुज कर होती है | हजारों की संख्या में क्षेत्रीय नागरिक प्रसाद ग्रहण करने आते हैं| इस आयोजन में सभी धर्मो व वर्गों का सहयोग मिलता है| कानपुर के अन्दर ये अपने आप में अनोखा आयोजन है जिसमें आपसी भाईचारा समाजिक एकता की मिशाल पेस करता है|आज के कार्यक्रम का संचालन एडवोकेट गुलाब वर्मा ने किया और  कार्यक्रम के संयोजक  सुरेन्द्र सिन्हा पप्पू , संस्थापक मोहम्मद आजाद खान,  महेंद्र सिंह चौहान, सुरेन्द्र सिन्हा, जितेन्द्र कुमार निगम, प्रेम शंकर त्रिपाठी, नौशाद आलम मसूरी, आलम अंसारी, उदित नारायण सिंह चौहान, नेपाल सिंह, मिन्टू यादव, विजय यादव, इंद्रवेश विश्वकर्मा, जमशेद आलम, अल्पना कुमारी आदि ने अपना बहुमूल्य सहयोग प्रदान किया|

  कार्यक्रम में विजय सिंह मर्तोलिया, डाक्टर कमलेश यादव, विधायक अमिताब बाजपेई, सांसद सत्यदेव पचौरी,  विधायक सुरेंद्र मैथानी, पूर्व सांसद राजाराम पाल,  श्रीमती करिश्मा ठाकुर,अम्बूज शुक्ला, शैलेन्द्र दीक्षित आदि प्रमुख लोगों ने भाग लिया |


No comments