जनता दर्शन में जन समस्याओं का निस्तारण करते हुए डीएम - ADAP News - अपना देश, अपना प्रदेश!

Header Ads

जनता दर्शन में जन समस्याओं का निस्तारण करते हुए डीएम

 


संत कबीर नगर  शासन से प्राप्त निर्देशानुसार जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह ने आज कलेक्ट्रेट स्थित अपने कक्ष में  जनता दर्शन में आये जन सामान्य की समस्याओं/शिकायतों को गम्भीरता पूर्वक सुनकर कुछ प्रकरणों को तत्काल एवं अन्य को समय से निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने निर्देशित किया कि संबंधित अधिकारी प्राप्त शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर  करना सुनिश्चित करें, ताकि लोगों का ज्यादा से ज्यादा भला हो सके। इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए।

जन सुनवायी करते हुये जिलाधिकारी ने उपस्थित पात्र फरियादियों को ठंड से बचाव हेतु कम्बल का वितरण किया। इस अवसर पर अपर उप जिलाधिकारी रमेश चन्द्र, ओएसडी बलदाऊ शर्मा आदि उपस्थित रहे। 


No comments