जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह के निर्देश - ADAP News - अपना देश, अपना प्रदेश!

Header Ads

जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह के निर्देश


 संत कबीर नगर  जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह के निर्देश के क्रम में आगामी नव वर्ष के दृष्टिगत जनपद के खलीलाबाद में स्थित होटलों का निरीक्षण अभिहीत अधिकारी जे.पी. तिवारी के मार्गदर्श में खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजमणि प्रजापति के साथ किया गया।  निरीक्षण में सर्वप्रथम होटल सेकेण्ड वाइफ का निरीक्षण किया गया, जिसमें साफ सफाई व्यवस्था ठीक नहीं पायी। रेस्टोरेंट में शाकाही व मांशाहारी भोजन को रखने की व्यवस्था ठीक नहीं पायी गयी। पूरे किचन में छतों से जला तेल टपक रहा था।इसी क्रम में शालीमार दरबार का निरीक्षण किया गया। जिसमें किचन की कमियों को दूर करने हेतु नोटिस दिया गया। लक्ष्मी होटल का निरीक्षण करने पर साफ सफाई ठीक पायी गयी परंतु डस्टबिन व एल्यूमिमियम बरतन को किचन से दूर करने हेतु निर्देशित किया गया। सभी प्रतिष्ठानों को साफ सफाई व्यवस्था सुदृढ़ रखने के साथ-साथ गुणवत्ता युक्त खाद्य पदार्थों का इस्तेमाल करने का निर्देश दिया गया।


No comments