आत्मरक्षा कैंप में छात्राओं ने सीखे दांवपेंच। छात्र-छात्राएं हुई सम्मानित - ADAP News - अपना देश, अपना प्रदेश!

Header Ads

आत्मरक्षा कैंप में छात्राओं ने सीखे दांवपेंच। छात्र-छात्राएं हुई सम्मानित

 


फिजिकल एजुकेशन वूमेन सेल्फ डिफेंस ऑफ यूपी द्वारा 18 दिवसीय आत्मरक्षा कैंप का आयोजन कर रही स्थित विवेकानंद विद्या इंटर कॉलेज में किया गया। आत्मरक्षा कैंप में करीब 450 विद्यार्थियों ने भाग लिया। मुख्य अतिथि एसडीएम राजीव उपाध्याय ने विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। कानपुर फिजिकल डिफेंस एकेडमी के प्रबंधक सौरभ शुक्ला ने बताया कि आत्मरक्षा कैंप का उद्देश्य छात्राओं को अपनी आत्मरक्षा के लिए तरीके सिखाना है। आत्मरक्षा कैंप में छात्राओं ने तरह-तरह के करतब के जरिए आत्मरक्षा के तरीके समझाए एवं दिखाए। फिजिकल एजुकेशन वूमेन सेल्फ डिफेंस ऑफ यूपी के सचिव विनय गोपाल श्रीवास्तव ने कहा कि मौजूदा समय में बढ़ते क्राइम से छात्राओं को बचाने के लिए इस प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन जरूरी है। ताकि छात्राओं को जागरूक किया जा सके। 

इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में कानपुर फिजिकल डिफेंस एकेडमी के प्रबंधक सौरभ शुक्ला विवेकानंद पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर अमन सेंगर अजय वैश्य जगत बाबू शर्मा प्रधानाचार्य डॉ सुनीता  शालू शुक्ला समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।

No comments