जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह के निर्देश के क्रम में क्रिसमस नव वर्ष के आगमन - ADAP News - अपना देश, अपना प्रदेश!

Header Ads

जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह के निर्देश के क्रम में क्रिसमस नव वर्ष के आगमन

 


संतकबीरनगर  जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह  के निर्देश के क्रम में क्रिसमस नव वर्ष के आगमन पर्व पर गठित खाद्य सचल टीम द्वारा छापा मारकर तीन नमूने संग्रहित कर राजकीय खाद्य प्रयोगशाला जांच हेतु भेजा गया। जांच टीम द्वारा टेमा रहमत चौराहे पर स्थित बेकरी मैं तैयार किए जा रहे केक व वनस्पति का नमूना लिया गया साथ में टीम के द्वारा बरदहिया में स्थित स्वीट हाउस से तैयार किए जा रहे कुकीज का नमूना संग्रहित किया गया साथ में  अन्य प्रतिष्ठानों की भी जांच की गई। जांच में कमी पाए जाने पर साफ सफाई के नोटिस दिया गया, टीम में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी नरेंद्र प्रताप सिंह व खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजमणि प्रजापति तथा धर्म राज शुक्ला शामिल रहे।


No comments