पुलिस ने दबिश देकर चोरों को किया गिरफ्तार - ADAP News - अपना देश, अपना प्रदेश!

Header Ads

पुलिस ने दबिश देकर चोरों को किया गिरफ्तार


 कानपुर नगर पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में  पुलिस उपायुक्त पश्चिम कमिश्नरेट कानपुर नगर  अपर पुलिस उपायुक्त पश्चिम कमिश्नरेट कानपुर नगर व  सहायक पुलिस आयुक्त बिल्हौर कमिश्नरेट कानपुर नगर के कुशल नेतृत्व व मार्ग दर्शन में मुझ थानाध्यक्ष के द्वारा गठित टीम ने दबिश देकर मु0अ0सं0 98/22 धारा 379/504/411 भादवि से सम्बन्धित 03 वण्डल सोलर तार व मु0अ0सं0 137/22 धारा 379/411 भादवि से सम्बन्धित 05 नग सोलर पैनल को अभियुक्तगण रंजनीकान्त पाल पुत्र स्व() सुन्दर लाल पाल निवासी उत्तरी थाना बिल्हौर कानपुर नगर उम्र करीब 33 वर्ष  महेन्द्र कुमार पुत्र स्व0 सुकरू लाल निवासी 278 गिरजानगर श्याम नगर पीएसी लाइन कानपुर नगर उम्र करीब 41 वर्ष को मय चोरी के माल के साथ हर मोड़ ककवन के पास से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ पर प्रकाश में आया कि अभियुक्त रंजनीकान्त पाल उपरोक्त NTPC सोलर प्लाण्ट में पिछले एक वर्ष से सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता था। डियूटी के दौरान ही मौका पाकर अपने अन्य साथी महेन्द्र कुमार पुत्र स्व0 सुकरू के साथ माह अगस्त में सोलर तार चोरी व कुछ दिन पहले सोलर पैनल को चोरी कर घटना को अंजाम दिया था। विधिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्तगणों को माननीय न्यायालय के समक्ष कोर्ट माती कानपुर देहात भेजा गया।नाम पता अभियुक्त रंजनीकान्त पाल पुत्र स्व0 सुन्दर लाल पाल निवासी उत्तरी थाना बिल्हौर कानपुर नगर उम्र करीब 33 वर्ष,महेन्द्र कुमार पुत्र स्व0 सुकरू लाल निवासी 278 गिरजानगर श्याम नगर पीएसी लाइन कानपुर नगर उम्र करीब 41 वर्ष


No comments