दिव्यांग उत्पीड़न के विरोध में राष्ट्रीय विकलांग पार्टी ने पनकी थाना घेरा दोषियों के विरूद्ध कार्यवाही के आस्वाशन पर खत्म हुआ घेराव - ADAP News - अपना देश, अपना प्रदेश!

Header Ads

दिव्यांग उत्पीड़न के विरोध में राष्ट्रीय विकलांग पार्टी ने पनकी थाना घेरा दोषियों के विरूद्ध कार्यवाही के आस्वाशन पर खत्म हुआ घेराव

 


कानपुर,राष्ट्रीय विकलांग पार्टी ने आज काशीराम कालोनी कपली निवासी दिव्यांग अल्पना कुमारी, दिव्यांग बबली सिंह व कपली निवासी विपिन  के उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज न होने पर आज पनकी थाने में प्रदर्शन  किया| थानाध्यक्ष पनकी के कार्यवाही के आस्वाशन पर प्रदर्शन समाप्त हुआ|जिला अध्यक्ष राहुल कुमार ने कहा कि दिव्यांगजन का उत्पीड़न कतई बर्दास्त नहीं किया जाएगा|इस सम्बन्ध में राष्ट्रीय विकलांग पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव वीरेन्द्र कुमार ने कहा की वर्तमान मे दिव्यांगजन का उत्पीडन बढा है थानों में सुनवाई नहीं हो रही है| उन्होंने पुलिस प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर तत्काल कार्यवाही की मांग की |

  वीरेन्द्र कुमार ने कहा की काशीराम कालोनी मे अवैध रूप से रह रहे सूरज व उसके भाई संजय के खिलाफ कठोर कार्यवाही के लिए पुलिस अधिकारियों से बात हुई है| सन्तोष जनक बार्ता के बाद आन्दोलन को समाप्त किया गया है|वीरेन्द्र कुमार ने कहा की काशीराम कालोनी मे मूल आवंटी की जगह आनाधिकृत व्यक्ति रह रहे है| जिससे वहाँ अराजकता का माहौल बना हुआ है| जिलाधिकारी व पुलिस आयुक्त से मिल कर ऐसे व्यक्तियों के खिलाफ कार्यवाही के लिये कहा जायेगा!

आज प्रदर्शन करने वालो में राष्ट्रीय महासचिव वीरेन्द्र कुमार, जिला अध्यक्ष राहुल कुमार, जिला अध्यक्ष दक्षिण आनन्द तिवारी, मण्डल अध्यक्ष अशोक कुमार, गुड्डी दीक्षित, जितेन्द्र गुप्ता, विजय कुमार कुशवाहा, अर्जुन कुमार, बैभव दीक्षित, गौरव कुमार, दिनेश यादव, अवतंस सिंह, दिलीप कुमार, बबलू गौतम आदि शामिल थे!



No comments