डीएम द्वारा सुरक्षित यातायात एवं यातायात नियमों का पालन करने सम्बंधी दिलाई गयी शपथ - ADAP News - अपना देश, अपना प्रदेश!

Header Ads

डीएम द्वारा सुरक्षित यातायात एवं यातायात नियमों का पालन करने सम्बंधी दिलाई गयी शपथ

 


संत कबीर नगर  जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह द्वारा देशव्यापी सड़क सुरक्षा अभियान के क्रम में आज कलेक्ट्रेट परिसर में सुरक्षित यातायात के दृष्टिगत जन जागरूकता अभियान का शुभारम्भ करते हुए अधिकारियों, कर्मचारियों एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों को सुरक्षित यातायात का संकल्प एवं यातायात नियमों का पालन करने सम्बंधी शपथ दिलाई गयी।जिलाधिकारी ने शपथ पत्र को पढते हुए कहा कि - ‘‘मैं शपथ लेता हूँ कि सड़क पर वाहन चलाने के पहले सभी सुरक्षा सम्बन्धी बातों का ध्यान रखूँगा, यातायात नियमों का हमेशा खुद और अपने परिजनों से पालन कराऊँगा, दो पहिया वाहन चलाते समय हमेशा हेलमेट पहनूँगा, कार चलाते समय हमेशा सीटबेल्ट पहनूँगा, कभी भी शराब पीकर वाहन नहीं चलाऊँगा, वाहन चलाते समय कभी भी मोबाइल फोन पर बात नहीं करूँगा, मैं हमेशा एम्बुलेन्स और फायर बिग्रेड की गाड़ियों को पहले जाने के लिए रास्ता दूँगा, सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद करने के लिए सदैव तत्पर रहूँगा।’’ जिसे उपस्थित सभी अधिकारियों कर्मचारियों ने दोहराते हुए सुरक्षित यातायात तथा यातायात नियमों का पालन करने का संकल्प लिया। जिलाधिकारी ने सड़क सुरक्षा अभियान के तहत सुरक्षित यातायात का संकल्प दिलाते हुए समस्त जनपदवासियों से अपील किया है कि यातायात नियमों के पालन की न केवल शपथ लें बल्कि उसका पालन भी हर हाल में सुनिश्चित करें। इसी क्रम में जनपद के समस्त सरकारी कार्यालयों सहित स्कूलों आदि में सड़क सुरक्षा अभियान के तहत सुरक्षित यातायात एवं यातायात के नियमों का पालन करने सम्बंधित शपथ ली गयी।  इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अतुल मिश्र, जिला विकास अधिकारी सुदामा प्रसाद, अपर उप जिलाधिकारी रमेश चंद्र, जिला प्रोबेशन अधिकारी डॉ श्वेता त्रिपाठी, जिला समाज कल्याण अधिकारी महेन्द्र कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी राजेन्द्र प्रसाद, ई0ओ0 मेंहदावल संदीप कुमार सरोज, ईडीएम राकेश, सूचना अधिकारी सुरेश कुमार सरोज सहित कलेक्ट्रेट कर्मचारी आदि उपस्थित रहे, 


No comments