डीएम ने उत्साह एवं उमंग के साथ भारतरत्न पटेल जी की जयंती मनाये जाने हेतु अधिकारियों को दिया आवश्यक दिशा-निर्देश - ADAP News - अपना देश, अपना प्रदेश!

Header Ads

डीएम ने उत्साह एवं उमंग के साथ भारतरत्न पटेल जी की जयंती मनाये जाने हेतु अधिकारियों को दिया आवश्यक दिशा-निर्देश

 


संत कबीर नगर  जनपद में  31 अक्टूबर 2022 को भारतरत्न, लौहपुरूष सरदार बल्लभभाई पटेल जी की जंयती को ‘‘राष्ट्रीय एकता दिवस’’ के रूप में मनाया जाएगा।जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह ने एकता के सूत्रधार सरदार बल्लभभाई पटेल जी की जयंती को भव्यता एवं गरिमा के साथ जनपद में मनाये जाने हेतु समस्त सम्बंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया है। उन्होंने कहा कि आगामी 31 अक्टूबर 2022 को सभी सरकारी कार्यालयों में सरदार बल्लभभाई पटेल जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पाजलि अर्पित करते हुए राष्ट्रीय एकता दिवस प्रतिज्ञा को पढ़ा जायेगा। जिलाधिकारी ने इस अवसर पर ‘‘एकता दौड़’’ सहित विविध कार्यक्रमों का आयोजन कराये जाने हेतु सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है। 


No comments