डॉ० लोहिया की 55वीं पुण्यतिथि व पूर्व मुख्यमंत्री नेता जी की श्रद्धांजलि सभा का आयोजन - ADAP News - अपना देश, अपना प्रदेश!

Header Ads

डॉ० लोहिया की 55वीं पुण्यतिथि व पूर्व मुख्यमंत्री नेता जी की श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

 


कानपुर,डॉ० राम मनोहर लोहिया स्मारक समिति के तत्वाधान में प्रतिमा स्थल फूलबाग में डॉ० लोहिया की 55वीं पुण्यतिथि व पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव  की श्रद्धांजलि सभा और दोनों विभूतियों पर उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर चर्चा की गयी। लोहिया के बारे में वक्ताओं ने कहा कि लोहिया  ने जो पुस्तके लिखी हैं आज के नौजवानों को उन पुस्तकों का अध्ययन करना होगा। पुस्तके डॉ० लोहिया ने वैज्ञानिक रूप से

लिखी हैं जो आज के समय के लिए सार्थक है कानपुर में एक लोहिया न्यास बनाने की बात रखी गयी जिसमें लोहिया जी का साहित्य रखा जायेगा और नौजवानों को उनका अध्ययन कराया जायेगा जिससे समाजवाद के बारे में नौजवानों को समाजवाद का ज्ञान हो सके।सुरेश गुप्ता ने कहा कि लोहिया और मुलायम सिंह का कानपुर से काफी लगाओं था कानपुर समाजवादियों का गढ़ रहा है और मुलायम सिंह  को सामाजिक एकता एवं सदभावना के प्रति समर्पण के लिए भारत रत्न देने की मांग की गई।फजल महमूद पूर्व अध्यक्ष सपा ने मुलायम सिंह के कई वृतान्त बतायें और कहा कि मुलायम सिंह  जैसा नेता नहीं मिलेगा। अब हम लोगो को अखिलेश यादव से आशा है। अम्बर त्रिवेदी ने अपने सम्बोधन में बताया कि जब मुलायम सिंह मुख्यमंत्री 1992 में थे तो डॉ० राम मनोहर लोहिया स्मारक समिति के कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के समस्त सरकारी कार्यों में हिन्दी के प्रयोग का आदेश दिया था। मो0उस्मान ने कहा कि लोहिया और मुलायम सिंह जी की कथनी व करनी में कोई फर्क नहीं था। वे किसानों, मजदूरों, महिलाओं के मसीहा थे। मो0 उस्मान अध्यक्ष रालोद ने कहा कि लोहिया व मुलायम सिंह ने समाज में समरस्ता का भाव बनाया।कार्यक्रम की अध्यक्षता  सुरेश गुप्ता ने और संचालन  अम्बर त्रिवेदी ने किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सर्वश्री बजरंग,मो0 उस्मान सतीश चन्द्र शुक्ला, अन्नू वर्मा, बिल्लू वाल्मिकि, कृपा शंकर त्रिवेदी, बब्लू मेहरोत्रा पार्षद, उमाकान्त, अनिल सोनकर, नसीम रजा, दीपिका मिश्रा, आशिष चर्तुवेदी, अनुज निगम, अशोक त्रिवेदी आदि थे।

No comments