प्रधानों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा- मुहम्मद इनामुल्लाह कुरैशी - ADAP News - अपना देश, अपना प्रदेश!

Header Ads

प्रधानों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा- मुहम्मद इनामुल्लाह कुरैशी

 


रिपोर्ट- मुहम्मद परवेज अख्तर

संतकबीरनगर सेमरियावां ब्लाक सभागार में अखिल भारतीय प्रधान संगठन की ब्लाक इकाई की बैठक संपन्न हुई। जिसमें ग्राम प्रधानों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई। 

      सेमरियावां ब्लाक सभागार में बृहस्पतिवार को अखिल भारतीय प्रधान संगठन के तत्वाधान में ब्लाक अध्यक्ष मुहम्मद इनामुल्लाह कुरैशी की अध्यक्षता में क्षेत्र के ग्राम प्रधानों की बैठक हुई। 

ब्लाक अध्यक्ष मुहम्मद इनामुल्लाह कुरैशी ने कहा कि ग्राम प्रधानों का उत्पीड़न किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ग्राम प्रधानों का ब्लाक के अधिकारियों तथा कर्मचारियों द्वारा शोषण किया जा रहा है जो कि घोर निंदनीय है इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। 

उन्होंने कहा कि संगठन की मांग है कि विकास खण्ड सेमरियावां तथा जनपद संतकबीरनगर को सूखाग्रस्त घोषित किया जाय, बाज़ार रेट से निर्माण सामग्री की पीडब्ल्यूडी की दरें काफी कम हैं। इनकी दरें पीडब्ल्यूडी की दरों के बराबर किया जाय, ब्लाक में व्याप्त भ्रष्टाचार को समाप्त किया जाय। अगर समस्याओं का निराकरण नहीं कराया गया तो सगंठन व्यापक आन्दोलन के लिए विवश होगा। 

बैठक में सेहुड़ा ग्राम प्रधान अफजाल अहमद को संगठन का संरक्षक, नौवाडीह द्वितीय(महदेव) ग्राम प्रधान मुहम्मद अहमद तथा देवरिया लाल के प्रधान साजिद खान को संगठन का ब्लाक उपाध्यक्ष चुना गया। 

इस दौरान  साजिद खान, इरशाद अहमद, शेषनाथ यादव, राम सागर चौधरी, श्याम सुन्दर गौड़, नरेन्द्र कुमार, फैयाज हुसैन, इकबाल अहमद, जमालुद्दीन, इसरार अहमद, सुभाषचन्द्र कन्नौजिया, मुहम्मद अरशद, अमित चौधरी, विनय सिंह, राम वृक्ष यादव, सतीश कुमार, मुहम्मद शोएब, महफूज़ अहमद, विनोद कुमार, मुहम्मद साजिद, राजेन्द्र प्रताप, मुशीर अहमद, हिम्मत अली, मुहम्मद अहमद, अफजाल अहमद, मुहम्मद इस्माईल, कलीमुल्लाह, मुहम्मद रमजान, शमीम अहमद, जीत बहादुर, अब्दुल कलाम, मुहम्मद यहिया,  अशफाक अहमद, धर्मपुरा, प्रेमनाथ चौधरी, वीरेंद्र नाथ चौधरी, रामू आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।

No comments