कल दिल्ली में आयोजित रैली में प्रदेश से शामिल होंगे हजारों पेंशनर्स - ADAP News - अपना देश, अपना प्रदेश!

Header Ads

कल दिल्ली में आयोजित रैली में प्रदेश से शामिल होंगे हजारों पेंशनर्स


 लखनऊ ईपीएस95 राष्ट्रीय संघर्ष समिति द्वारा पेंशनरों की अनदेखी के विरोध में दिल्ली के रामलीला मैदान में एक विशाल रैली का आयोजन किया गया है जिसमें देशभर के लाखो पेंशनभोगी भाग लेंगे। इस रैली के लिए लखनऊ सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों से हज़ारों की संख्या में पेंशनर्स दिल्ली रवाना हो गए है।  सार्वजनिक/निजी क्षेत्र के  पेंशनरों के लिए न्यूनतम पेंशन 7500/- प्रतिमाह, महंगाई भत्ता व मुफ्त चिकित्सा सुविधा की मांग कर रहे हैं। 

 दिल्ली के जंतर-मंतर पर 7 अगस्त से  पेंशनरों  ने  आमरण अनशन प्रारंभ किया गया है वह जारी  रहेगा। जिसमें लखनऊ से सर्वश्री के एस तिवारी, राजीव भटनागर, पी के श्रीवास्तव,दिलीप पांडे, उमाकांत सिंह ,आर एन द्विवेदी, सुभाष चौबे, गीता वर्मा  गिरेंद्र सिंह आदि बड़ी संख्या में भाग ले रहे हैं।

No comments