शिक्षा की बदहाल स्थिति के कारण विकास के हथियार बन रहे हैं समाज विनाश के हथियार- शिवमंगल सिंह - ADAP News - अपना देश, अपना प्रदेश!

Header Ads

शिक्षा की बदहाल स्थिति के कारण विकास के हथियार बन रहे हैं समाज विनाश के हथियार- शिवमंगल सिंह

 


स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ "आजादी अमृत महोत्सव" के पावन पर्व पर ऑपरेशन विजय प्रमुख शिवमंगल सिंह आईपी ने ऑपरेशन विजय के मुख्य कार्यालय 88 बी इस्पात नगर पार्ट 2 कानपुर नगर उत्तर प्रदेश में अपने सैकड़ों साथियों के साथ ध्वजारोहण किया। कार्यालय ध्वजारोहण के बाद एक विशेष कार्यक्रम में देशवासियों के नाम संदेश में ऑपरेशन विजय प्रमुख ने समाज हितार्थ कई ऐतिहासिक घोषणाएं की।

    उन्होंने आजादी की 75वीं वर्षगांठ के शुभ अवसर पर देशवासियों को संबोधित करते हुए कहा, कि हमारा भारत सोने की चिड़िया कहा जाता रहा है, जिसके कारण देश को लूटने के लिए कई शक्तियों ने भारत पर कई आक्रमण किए व आखिर में देश विदेशियों के हाथ गुलाम भी हुआ।

   परंतु देश के सम्मान व स्वाभिमान के लिए अपने प्राणों तक को न्योछावर कर देने वाले लाखों वीर सपूतों को जब देश के सम्मान, स्वाभिमान पर आंच आती दिखाई दी, तो उन्होंने भारत को आजाद कराने की कसम खाई और एक लंबी लड़ाई के बाद 1947 में भारत को विदेशियों से आजाद करा लिया।

     आजाद भारत में नई सरकार की स्थापना के समय देश की बहुत ही दयनीय हालत थी, जिसमें सरकारों ने बहुत तेजी से विकास के रास्ते पर काम किया, परंतु आजादी के बाद पिछले 75 वर्षों में जहां सरकारों ने विकास में कई ऐतिहासिक कार्य किए वहीं समाज को सामाजिक बुराइयों से बचाने में सभी सरकारें पूरी तरह से फेल रही। 

   उन्होंने कहा कि सरकारों ने आजाद भारत में शिक्षा के क्षेत्र में बिल्कुल भी काम नहीं किया, जिस कारण आज समाज में इंसान शैतान का रूप धारण कर समाज को कलंकित करने वाली घटनाओं को अंजाम दे रहा है, वही सरकारों ने समाज की सबसे खतरनाक बुराई नशा को ना प्रतिबंधित करने की वजाय और लाइसेंस देकर समाज को खतरे में डाला है, जो गंभीर चिंता का विषय है।

    साथ ही उन्होंने कहा कि समाज की सबसे खतरनाक बुराई नशा से समाज को बचाने के लिए ऑपरेशन विजय बुराइयों के खिलाफ जंग जनवरी 2023 से नशा के खिलाफ एक बड़ा आंदोलन शुरू करेगा, जिसकी शुरुआत उत्तर प्रदेश के प्रत्येक जिले से होगी और पूरे देश में यह आंदोलन जब तक चलता रहेगा जब तक पूरे भारत से नशा को प्रतिबंधित नहीं कर दिया जाता।

     अंत में उन्होंने आजादी के बाद सरकारों द्वारा भारतीय संस्कृति को मजबूत करने की दिशा में कदम ना उठाने जैसे गंभीर आरोप लगाते हुए कहा, कि भारतीय संस्कृति आज हिंदुस्तान में बहुत कमजोर हो रही है, और हमारे युवाओं को भारतीय संस्कृति एवं कानूनों का ज्ञान ना होने के कारण गंभीर समस्याओं में फसकर अपना भविष्य खराब कर रहे हैं। जिसके लिए सरकारों को भारतीय संस्कृति एवं कानून की शिक्षा के साथ-साथ कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों में समाज के प्रत्येक व्यक्ति को जागरूक करने की दिशा में कदम उठाने हेतु सुझाव देते हुए समस्त देशवासियों से ऑपरेशन विजय द्वारा शुरू किए जाने वाले नशा के खिलाफ महा आंदोलन में भाग लेने का भी आह्वान किया।

   कार्यक्रम में शामिल होने वालों में प्रमुख शिवमंगल सिंह {आई.पी.} राष्ट्रीय अध्यक्ष, सुचेता यादव (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष) विवेश यादव (राष्ट्रीय महासचिव), विजय प्रताप सिंह (प्रदेश अध्यक्ष), प्रियंका यादव (कानूनी सलाहकार), प्रखर पाठक, राम सिंह चंदेल  सहित भारी संख्या में ऑपरेशन विजय पदाधिकारी, सदस्य, आम जनता एवं मीडिया बंधु उपस्थित रहे।


 

No comments