आजादी अमृत महोत्सव पर आप उत्तर प्रदेश लखनऊ तिरंगा यात्रा में विवेश व विजय अपने सैकड़ों साथियों के साथ हुए शामिल - ADAP News - अपना देश, अपना प्रदेश!

Header Ads

आजादी अमृत महोत्सव पर आप उत्तर प्रदेश लखनऊ तिरंगा यात्रा में विवेश व विजय अपने सैकड़ों साथियों के साथ हुए शामिल


 आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश संजय प्रभारी संजय सिंह (सांसद) के आह्वान पर स्वतंत्रता की 75 वीं वर्षगांठ के शुभ अवसर पर लखनऊ में तिरंगा यात्रा निकाली गई, जिसमें उत्तर प्रदेश आम आदमी पार्टी के सभी पदाधिकारी सदस्य एवं कार्यकर्ता शामिल हुए, जिसमें कानपुर देहात आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष विवेश यादव (एडवोकेट हाईकोर्ट) व आम आदमी पार्टी कानपुर देहात युवा जिलाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह अपने दर्जनों वाहनों एवं सैकड़ों साथियों के साथ भयानक बारिश होने के बावजूद पहले कानपुर में तिरंगा यात्रा निकाली इसके बाद लखनऊ संजय सिंह के नेतृत्व में निकाली गई तिरंगा यात्रा में शामिल हुए।

    आम आदमी पार्टी कानपुर देहात के विवेश यादव एवं विजय प्रताप सिंह सहित सभी पदाधिकारियों के जोश एवं उत्साह से न सिर्फ लखनऊ की तिरंगा यात्रा सफल रही बल्कि ऐतिहासिक भी रही, जिसके लिए आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश प्रभारी संजय सिंह ने विजय प्रताप सिंह युवा जिलाध्यक्ष कानपुर देहात के उत्साह एवं जोश की सराहना करते हुए कार्यालय बुलाकर आशीर्वाद दिया। वही विवेश यादव जिलाध्यक्ष आम आदमी पार्टी कानपुर देहात में अपने साथ गए सभी पदाधिकारियों का आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश प्रभारी संजय सिंह (सांसद) जी से परिचय कराया। 

   आम आदमी पार्टी कानपुर देहात से लखनऊ तिरंगा यात्रा में शामिल होने वाले प्रमुख लोगों में विवेश यादव (एडवोकेट हाईकोर्ट) जिलाध्यक्ष कानपुर देहात, विजय प्रताप सिंह जिलाध्यक्ष युवा कानपुर देहात, प्रखर पाठक (सह प्रभारी) अकबरपुर रनिया विधानसभा, रामबाबू यादव, राजू खान, सत्येंद्र सिंह चौहान, अबरार खान, मोईन खान ,मोनू, मुकेश कुमार, राम सिंह, रजनी यादव सहित सैकड़ों की संख्या में आम आदमी पार्टी कानपुर देहात पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए।

No comments