ब्राह्मण जागरूकता समिति ने राजगुरुकी जयंती मनाई - ADAP News - अपना देश, अपना प्रदेश!

Header Ads

ब्राह्मण जागरूकता समिति ने राजगुरुकी जयंती मनाई

 


कानपुर,ब्राह्मण जागरूकता समिति के तत्वाधान में आज राजगुरु  की जयंती केशव पुरम में मनाया गया समिति के अध्यक्ष  अभय दुबे ने बताया  की भारत के महान स्वतंत्रता सेनानियों में से एक, शिवराम हरि राजगुरु की जयंती है। क्रांतिकारी, सुखदेव और भगत सिंह के साथ, 23 मार्च 1931 को ब्रिटिश सरकार द्वारा फांसी दी गई थी।राजगुरु का जन्म 24 अगस्त 1908 को महाराष्ट्र के खेड़ गांव में एक ब्राह्मण परिवार पार्वती देवी और हरिनारायण राजगुरु के घर हुआ था। जैसे-जैसे वे बड़े हुए, वे लोकमान्य तिलक की विचारधारा से प्रेरित हुए। राजगुरु 'सेवा दल' में शामिल हुए, घाटप्रभा में प्रशिक्षण शिविरों में भाग लिया। बाद में वे हिंदुस्तान सोशलिस्ट रिपब्लिकन आर्मी के सदस्य बने। राजगुरु  ने  समय-समय पर अंग्रेजों को धूल चटाने का काम किया कार्यक्रम में मुख्य रूप से अभय दुबे, बिपिन मिश्रा, लक्ष्मीकांत अग्निहोत्री, राकेश कुमार तिवारी, अविनाश शुक्ला, महेंद्र त्रिपाठी, हर्ष त्रिपाठी इत्यादि लोगो ने चित्र पर  माला पहना कर पुष्पाजलि अर्पित किया।


No comments