रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से मिले पेंशनर लगाई गुहार - ADAP News - अपना देश, अपना प्रदेश!

Header Ads

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से मिले पेंशनर लगाई गुहार

 


लखनऊ,  ई पी एस 95 राष्ट्रीय संघर्ष समिति  के एक प्रतिनिधिमंडल ने रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से उनके आवास पर मिलकर ज्ञापन दिया और उनसे न्यूनतम   पेंशन बढ़ाने के लिए  प्रधानमंत्री तथा श्रम मंत्री से  वार्ता करने का आग्रह किया। साथ ही  उत्तर  प्रदेश सरकार  द्वारा जिस प्रकार राजकीय पेंशनरों को कैशलेस मेडिकल सुविधा दी जा रही है उसी प्रकार ई पी एस 95 पेंशनरों को भी देने हेतु  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से वार्ता करने हेतु निवेदन किया। 

रक्षामंत्री जी द्वारा  आश्वासन  दिया गया कि उनके स्तर से पेंशनरों की मांगों के सम्बंध में शीघ्र समुचित कार्यवाई की जायेगी, उन्होंने सुझाव भी  दिया कि समिति की जिला इकाईयां भी अपने अपने विधायकों से  संपर्क कर अपनी  बात  ऊपर तक पहुंचाये। प्रतिनिधिमंडल में 

महामंत्री  श्री  राजशेखर नागर,मुख्य समन्वयक राजीव भटनागर, जिलाध्यक्ष उमाकांत सिंह, आदि शामिल थे।

No comments