महा ट्विटर अभियान शिरकत करेंगे राज्य एवं केंद्र के कर्मचारी -- प्रत्यूष द्विवेदी - ADAP News - अपना देश, अपना प्रदेश!

Header Ads

महा ट्विटर अभियान शिरकत करेंगे राज्य एवं केंद्र के कर्मचारी -- प्रत्यूष द्विवेदी

 


कानपुर,  राष्ट्रीय अध्यक्ष बी पी सिंह रावत के आवहन पर संसद के गतिमान  मानसून सत्र में पुरानी पेंशन बहाली की आवाज़ सांसद तक् पहुचाने के लिए राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा  देश व्यापी मानसून सत्र  ट्विटर महा अभियान में देश भर के कर्मचारी प्रतिभाग करेंगे।  अजय द्विवेदी प्रदेश अध्यक्ष ,एवं प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह ने  महाभियांन् को  सफल बनाने की सभी विभागों के कर्मचारिओ से अपील की है। प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रत्यूष द्विवेदी ने  बताया की ट्विटर महाभियांन् में राज्य एवं केंद्र के सरकारी कर्मचारिओ  जैसे परिवहन विभाग , सिचाई विभाग ,स्वास्थ्य विभाग, राजस्व विभाग, पी डब्लू डी ,रेलवे, दूरसंचार , डाक तार विभाग, आई टी आई, शिक्षा विभाग, प्राथमिक शिक्षा,  वाणिज्य कर , श्रम विभाग , लेखपाल , तहसील , एवं अन्य विभागों के कर्मचारी सदस्य इस महा ट्विटर अभियान में शिरकत करेंगे। #MonsoonSession-Restore OPS ट्वीट प्रातः 10बजे से 3 बजे तक 1 अगस्त को  करने की अपील  सभी विभागों के कर्मचारिओ से की है । जिससे हम सबकी आवाज़ संसद में भी पहुचे।  प्रत्यूष द्विवेदी जो की कानपुर के राष्ट्रीय पुरानी पेंशन संयुक्त मोर्चा के जिला अध्यक्ष भी है । एक वरचुआल बैठक कर  राष्ट्रीय अध्यक्ष के अवहन की जानकारी सभी को कराई। बैठक में  प्रदेश अध्यक्ष अजय द्विवेदी , महामंत्री पंकज सिंह ,वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रत्यूष द्विवेदी, विनोद बुधीराम कनोजिया, रुपेश श्रीवास्तव, अमरनाथ, मनोज झा, शशि भट्ट, अनुपम, परवेज़ आलम, मनीष श्रीवास्तव ,सुनील गुप्ता, अमर मणि, सीताराम पोखरियाल, साधना, दीप्ति, आराधना, राजेश्वरी, वंदना, पवन शुक्ला, शिव कुमार, विजय कुमार ,अहमद अली, जीतेन्द्र, दुष्यंत, मनीष मिश्रा आदि अन्य विभागों  के कई कर्मचरिओ ने शिरकत की।


No comments