75 वे स्वतंत्रता दिवस समारोह अंध विद्यालय के पूर्व छात्रों तथा वर्तमान छात्रों के द्वारा झंडारोहण - ADAP News - अपना देश, अपना प्रदेश!

Header Ads

75 वे स्वतंत्रता दिवस समारोह अंध विद्यालय के पूर्व छात्रों तथा वर्तमान छात्रों के द्वारा झंडारोहण

 


कानपुर, आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत 75वे में स्वतंत्रता दिवस समारोह के कार्यक्रम में कानपुर अंध विद्यालय के पूर्व छात्रों एवं वर्तमान छात्रों द्वारा प् झंडारोहण तथा राष्ट्रगान गाया गया। जिसमें मुख्य अतिथि  राम प्रकाश सिंह भदौरिया प्रातीय महासचिव राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ शाखा श्याम जी त्रिपाठी 

प्रधानाचार्य  इंद्रजीत सिंह तथा स्मार गुप्ता रामाजमेती के कर कमलों द्वारा ध्वजारोहण किया गया । तत्पश्चात मुख्य अतिथि तथा प्रधानाचार्य के द्वारा दीप प्रज्वलन कर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का औपचारिक शुभारंभ हुआ। तत्पश्चात सरस्वती वंदना एवं सभी अतिथियों का माल्यार्पण किया गया। आए हुए सभी अतिथियों का स्वागत विद्यालय के पूर्व छात्र रवीन्द्र सिंह तोमर एवं वर्तमान छात्रों द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन पूर्व छात्र रजनीश रजत तथा विद्यालय के शिक्षक रोहित त्रिपाठी द्वारा किया गया।  विद्यालय के पूर्व छात्र रविंद्र सिंह तोमर शाकुंल राज सोनकर, कॉल राजेश कुमार पाल रजनीश रजत शर्मा उपस्थित हुए। संघ के राष्ट्रीय महासचिव संतोष कुमार रुंगटा (वरिष्ठ अधिवक्ता उच्च न्यायालय नई दिल्ली) द्वारा किये जा रहे प्रयासों की जानकारी दी गई | मुख्य अतिथि द्वारा आशीष वचन का उद्बोधन किया गया। विद्यालय के पूर्व एवं वर्तमान छात्रों ने देश गीत, लोकगीत आदि के माध्यम से कई मनोरम प्रस्तुतियां दी।



No comments