वार्षिक उत्सव एवं वरिष्ठ जनों का सम्मान माल्यार्पण कर शाल भेंट की - ADAP News - अपना देश, अपना प्रदेश!

Header Ads

वार्षिक उत्सव एवं वरिष्ठ जनों का सम्मान माल्यार्पण कर शाल भेंट की

 


कानपुर, वार्षिकत्सव निजी गेस्ट हाउस  80 फ़ीट रोड पर सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि, आयकर विभाग से सेवा निवृत एन. के. नेव, आई "आर एस। पूर्व अपर आयुक्त, आयकर विभाग ने दीप प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। साथ ही वार्षिक पत्रिका' स्मृति-2022' का विमोचन भी उन्हीं के करकमलो द्वारा किया गया।प्रत्येक वर्ष की आति इस वर्ष भी वर्ष 2022 सम्मान समारोह में, 80 वर्ष के वरिष्ठ जनों का सम्मान उन्हें माल्यार्पण कर शाल भेट कर किया गया। तत्पश्चात् संस्था के महामंत्री द्वारा आय व्यय व्यौरा प्रस्तुत किया गया एवं संस्था के आगामी कार्यक्रम हेतु, आम सभा की मौजूदगी में रुपए 50,000/- की एफ. डी. जो बिना आम सभा की अनुमति के किसी को भी निकालने का अधिकार नहीं होगा, एवं वर्तमान कार्यकारिणी का अनुमोदन भी उपस्थित सदस्यों से कराया गया। संस्था के आगामी चुनाव हेतु भी उपस्थित आम सदस्यों से किसी अगली तिथि पर सभी आम सदस्यों की उपस्थिति में कराने हेतु प्रस्ताव पारित करने को कहा जिस पर सभी उपस्थित जनों ने सहमति जताई ।  मुख्य अतिथि के अतिरिक्त कोषागार से आते विशिष्ट अतिथि अजय जौहरी, राजा भरत अवस्थी अध्यक्ष राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तर प्रदेश कानपुर नगर अपर निदेशक पेंशन, कानपुर मंडल, यशवंत सिंह, मुख्य कोषागार अधिकारी कानपुर कोषागार श्याम पवार, प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया, एस. पी. सिंह, उपाध्यक्ष, विजय कुमार रस्तोगी, कोषाध्यक्ष, नारायण गुप्त, मंत्री अरुण कुमार श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष, इत्यादि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का विधिवत सुचारू रूप से संचालन संस्था के संयुक्त मंत्री भानु प्रकाश निगम ने किया। उपस्थिति से मुझे व्यक्तिगत रूप से बड़ी प्रसन्नता हो रही है। कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि महोदय के अतिरिक्त कोषागार से आते विशिष्ट अतिथि अजय जौहरी, अपर निदेशक पैशन, कानपुर मंडल, यशवंत सिंह, मुख्य कोषागार अधिकारी कानपुर कोषागार, श्याम पवार, प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया, एस.पी.सिंह, उपाध्यक्ष, विजय कुमार रस्तोगी, कोषाध्यक्ष, नारायण गुप्त, मंत्री अरुण कुमार श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष, इत्यादि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का विधिवत सुचारू रूप से संचालन संस्था के संयुक्त मंत्री भानु प्रकाश निगम ने किया।

No comments