सादुल्लाह नगर से चलकर के अयोध्या सरयू घाट से जल लेकर कांवरियों का जत्था श्री सिद्धेश्वर नाथ मंदिर सादुल्लाह नगर पहुंचकर शिव जी का जलाभिषेक भेंट किया - ADAP News - अपना देश, अपना प्रदेश!

Header Ads

सादुल्लाह नगर से चलकर के अयोध्या सरयू घाट से जल लेकर कांवरियों का जत्था श्री सिद्धेश्वर नाथ मंदिर सादुल्लाह नगर पहुंचकर शिव जी का जलाभिषेक भेंट किया

 


बलरामपुर सादुल्लाह नगर कांवरियों का एक विशाल जत्था अयोध्या से जल भरकर पैदल यात्रा करते हुए डीजे के भक्त धुन पर झूमते हुए कोल्हम पुर सम्मय माता मंदिर पर पहुंचकर जलपान किया तदोपरांत कांवरियों का जत्था वहां से चलकर बाबा करोहा नाथ मछली बाजार में भंडारे का प्रसाद ग्रहण कर रात विश्राम किया भोर में कांवरियों का जत्था करोहा  नाथ मंदिर प्रांगण से चलकर (मददो भटटा) पहुंचकर जलपान ग्रहण कर जथा मुबारक मोड़ हनुमान गढ़ी तिराहा होते हुए पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में सादुल्लानगर थाना अध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह अपने पूरे पुलिस फोर्स के साथ एवं अतिरिक्त सुरक्षा बल के जवानों कावरिया यात्रा के साथ सम्मिलित रहे जिसमें मुख्य रुप से

 श्री सिद्धेश्वर नाथ मंदिर सेवा समिति के अध्यक्ष बाबूराम गुप्ता एवं अध्यक्ष प्रतिनिधि अशोक कुमार गुप्ता ,के नेतृत्व में श्री सिद्धेश्वर नाथ मंदिर के सेवा समिति के पदाधिकारी एवं बाजार के गणमान्य मुख्य बाजार से होते हुए श्री सिद्धेश्वर नाथ मंदिर सादुल्लाह नगर पहुंचकर भारी संख्या में भोले के भक्तों ने जलाभिषेक किया जिसमें बाजार के क्षेत्र के सामाजिक एवं संभ्रांत बहराइची प्रसाद गुप्ता ,दीपचंद जयसवाल, दिलीप गुप्ता, मुकेश गुप्ता, संदीप, राधेश्याम गुप्ता, अशीष गुप्ता, विष्णु गुप्ता, रमेश तिवारी, संतोष कुमार गुप्ता, राकेश जयसवाल, राहुल मोदनवाल, सूरज गुप्ता, पंकज मोदनवाल, जवाहर मोदनवाल, नन्हे ,गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे

No comments