अरविंद कुमार कुरील को 13 वीं बार क्षेत्रीय अध्यक्ष चुना गया - ADAP News - अपना देश, अपना प्रदेश!

Header Ads

अरविंद कुमार कुरील को 13 वीं बार क्षेत्रीय अध्यक्ष चुना गया


 कानपुर,रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद कानपुर क्षेत्र का वार्षिक चुनाव उन्नाव डिपो में आयोजित किया गया जिसमें इन 16 शाखाओं के सभी शाखा अध्यक्ष, मंत्री,क्षेत्रीय प्रतिनिधियों समेत शाखावार  फजलगंज डिपो ट्रैफिक से फजलगंज कार्यशाला से प्रशासनिक शाखा से  प्रशिक्षण संस्थान से विकास नगर डिपो ट्रैफिक से विकास नगर इत्यादि शाखाओं से  पदाधिकारी/ सदस्यों ने भागीदारी की । प्रांतीय नेतृत्व द्वारा दो चुनाव पर्यवेक्षक लखनऊ से  बी, के शुक्ला इटावा से  सुरेश चन्द्र मिश्र की देखरेख में कानपुर क्षेत्र का क्षेत्रीय चुनाव सम्पन्न कराया गया । क्षेत्रीय सदन द्वारा  अरविंद कुमार कुरील को 13 वीं बार क्षेत्रीय अध्यक्ष चुना गया , सुरेन्द्र सिंह सेंगर को क्षेत्रीय मंत्री , क्षेत्रीय उपाध्यक्ष पद पर  जयचन्द प्रकाश, तथा प्रांतीय प्रतिनिधि पद पर  वी, एस वाजपेयी को चुना गया चुने गए चारों पदाधिकारियों द्वारा शेष कार्य कारिणी का गठन चुनाव स्थल पर ही किया गया जिसमे 10 पदाधिकारी एक प्रांतीय प्रतिनिधि तथा 12 क्षेत्रीय सदस्य चुने गए ,चुनाव के दौरान राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उन्नाव के जिला अध्यक्ष  एस पी सिंह, के पी सिंह गुर्जर, रोडवेज परिषद कानपुर क्षेत्र के संरक्षक आशोक  गुप्ता, शिव विशाल बाजपेयी, कृपा शंकर शुक्ला,अखिलेश मिश्र, आर  एन पान्डेय, पी डी साहू तथा दर्शक दीर्घा में कई डिपो के सैकड़ों कर्मचारी मौजूद रहे। सुरेश चन्द्र मिश्र, चुनाव पर्यवेक्षक, रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद ।

 


No comments