योग अपनाएं सदा रहे निरोग योग दिवस के दिन योग अभ्यास करती जिलाधिकारी दिव्या मित्तल - ADAP News - अपना देश, अपना प्रदेश!

Header Ads

योग अपनाएं सदा रहे निरोग योग दिवस के दिन योग अभ्यास करती जिलाधिकारी दिव्या मित्तल


 बेचन प्रसाद यादव

संत कबीर नगर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला अधिकारी दिव्या मित्तल  ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति का एक अहम हिस्सा है। जिसे सदियों से कई बीमारियों का उपचार करने के लिए किया जा रहा है। भारत के साथ ही आज पूरी दुनिया योग को अपनाया है।योग एक प्राचीन शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक अभ्यास है ।जिसकी उत्पत्ति भारत में हुई थी। "योग" शब्द की उत्पत्ति संस्कृत से हुई है, जिसका अर्थ है "एकजुट होना"। 21 जून को, इसे संयुक्त राष्ट्र द्वारा मान्यता दी गई थी। योग न केवल भारत में बल्कि पूरी दुनिया भर में जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की है। यह योग के लाभों के बारे में जागरूकता फैलाने का एक अवसर है। योग को उन लोगों के लिए केवल एक व्यायाम से अधिक कहा जाता है  संयुक्त राष्ट्र के अनुसार, योग संतुलन और सद्भाव बनाने के प्रतीक के रूप में खड़ा है। जब योग को समुदायों और समाजों पर लागू किया जाता है, तो यह स्थायी जीवन का मार्ग प्रदान करता है।


No comments