टिम्बर‌ व्यापारियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा - मोहनीश त्रिवेदी - ADAP News - अपना देश, अपना प्रदेश!

Header Ads

टिम्बर‌ व्यापारियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा - मोहनीश त्रिवेदी


रिपोर्ट आकाश सिंघम

 लखनऊ उत्तर प्रदेश टिम्बर‌ एसोसिएशन की प्रदेश कार्यकारणी की मीटिंग सम्पन हुई। जिसकी अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष श्री मोहनीश त्रिवेदी जी ने की। मीटिंग में सर्वसम्मति से एवम प्रदेश सलाहकार श्री आसिम मार्शल जी की संस्तुति पर हाथरस के रामकुमार सिंह जी को प्रदेश उपाध्यक्ष, ललतेश कुमार गुप्ता जी को प्रदेश सचिव व हाथरस जिलेे का प्रभारी व अब्दुल वाहिद जी को हाथरस जिले का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया।नियुक्ति पत्र जारी करते हुए प्रदेश अध्यक्ष श्री मोहनीश त्रिवेदी ने कहा कि रामकुमार सिंह,ललतेश कुमार गुप्ता व अब्दुल वाहिद जी के जुड़ने से संगठन की ताकत बढ़ेगी, उत्तर प्रदेश टिम्बर‌ एसोसिएशन पिछले 5 साल से संघर्ष कर रहा है। संगठन सड़क से लेे कर न्यायालय तक पीड़ित व्यापारियों के लिए अपनी लड़ाई जारी रखे है।श्री त्रिवेदी ने कहा उत्तर प्रदेश के पीड़ित पुश्तैनी टिम्बर‌ व्यापारियों के लिए संगठन हमेशा संघर्ष करता रहेगा जिसकी नज़ीर है कि मौजूदा समय संगठन माननीय सर्वोच्च न्यायालय में भी मुकदमा लड़ने का काम कर रहा है।उन्होंने कहा कि संगठन किसी भी कीमत पर टिंबर व्यापारियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं करेगा। वहीं प्रदेश सलाहकार आसिम मार्शल ने कहा कि तीनों ही कर्मठ व्यापारी नेता है और हाथरस के प्रतिष्ठित व्यापारी है संगठन को पूर्ण विश्वास है कि वह अपने उत्कर्ष कार्यों से पुश्तैनी टिम्बर‌ व्यापारियों के हक की लड़ाई को गति प्रदान करने का काम करेंगे। इस अवसर पर भारी संख्या में व्यापारी वर्ग शामिल हुए।

No comments