राष्ट्रीय अटल पार्टी की राष्ट्रीय बैठक में कार्यकारणी का विस्तार किया गया - ADAP News - अपना देश, अपना प्रदेश!

Header Ads

राष्ट्रीय अटल पार्टी की राष्ट्रीय बैठक में कार्यकारणी का विस्तार किया गया

 


रिपोर्ट आकाश सिंघल

लखनऊ राष्ट्रीय अटल जनता पार्टी के कोर कमेटी और राष्ट्रीय टीम के सदस्यों की बैठक लखनऊ प्रदेश कार्यालय पर सम्पन्न हुई। जिसमें सभी प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित थे। बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव और सम्पूर्ण प्रदेश में टीम विस्तार पर चर्चा हुई, साथ ही साथ कुछ नयी नियुक्ति प्रदान की गयी, बैठक को सम्बोधित करते युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ आनन्द पाण्डेय ने सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को उनके पद के अनुरूप कार्य करने की सलाह दी, और जल्द से जल्द सभी मोर्चा में प्रदेश की टीम मजबूत करने का निर्देश दिया, बैठक के अन्त में विडियो कांफ्रेंसिंग से राष्ट्रीय अध्यक्ष उमाकांत पाण्डेय जी ने सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी और पार्टी हित में कार्य करनेके लिये प्रेरित किया।बैठक में पत्रकार धर्मेन्द्र कुमार सिंह को राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया ।जिससे  लखनऊ के युवा पत्रकारों में खुशी की लहर दौड़ गई।अनुसूचित मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष आजाद कुमार जी, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अवधेश जी, राष्ट्रीय महामंत्री रमाकांत पाण्डेय जी,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनीता शर्मा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष दयावती विश्वकर्मा प्रदेश अध्यक्ष आलोक सक्सेना जी, के साथ अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष दृगपाल भारती जी भी उपस्थित रहे।

No comments