विवेश यादव के जिलाध्यक्ष कानपुर देहात नियुक्त होने पर कार्यकर्ताओं में दिखा जोश कार्यालय पहुंच फूल मालाओं से किया स्वागत - ADAP News - अपना देश, अपना प्रदेश!

Header Ads

विवेश यादव के जिलाध्यक्ष कानपुर देहात नियुक्त होने पर कार्यकर्ताओं में दिखा जोश कार्यालय पहुंच फूल मालाओं से किया स्वागत

 


कानपुर 2022 विधानसभा चुनाव के बाद आम आदमी पार्टी ने संगठन निर्माण हेतु सभी 75 जिलों में अपने जिला प्रभारी नियुक्त किए थे। पार्टी के संगठन निर्माण में अहम भूमिका निभाने वाले पदाधिकारियों को अहम जिम्मेदारी देते हुए राज्यसभा सांसद एवं आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश प्रभारी संजय सिंह (सांसद) ने उत्तर प्रदेश में अपने 26 जिलों में जिलाध्यक्ष नियुक्त किए। जिनमें कानपुर देहात से पिछले 01 वर्ष से पार्टी को मजबूत करने एवं 2022 चुनाव में 200 से अकबरपुर धनिया विधानसभा से बहुत ही मजबूती से लड़कर भारत के प्रधानमंत्री की पत्ती साल पुराने अकबरपुर धनिया विधानसभा में आने के रिकार्ड को तुड़वाने वाले एवं ईमानदारी व निष्ठा से पिछले 11 साल से समाज हित में समाज के पीड़ित एवं न्याय से वंचितों को निशुल्क न्याय दिलाकर अपनी एक अलग पहचान रखने वाले वर्तमान आम आदमी पार्टी कानपुर देहात के जिला संगठन निर्माण प्रभारी विवेश यादव (एडवोकेट हाईकोर्ट) को प्रदेश नेतृत्व ने कानपुर देहात का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया।   

    कानपुर देहात जिलाध्यक्ष नियुक्त होने पर विवेश यादव एडवोकेट हाई कोर्ट ने उत्तर प्रदेश प्रभारी संजय सिंह एवं राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा ने जिस विश्वास के साथ, पार्टी ने मुझे कानपुर देहात जिला अध्यक्ष आम आदमी पार्टी की अहम जिम्मेदारी दी है, उसे पूरी ईमानदारी से निभाते हुए, कानपुर देहात के अंदर एक ईमानदार संगठन निर्माण कर आने वाले नगर निकाय चुनाव में कानपुर देहात मे ऐतिहासिक जीत हासिल करेंगे एवं विधानसभा चुनाव 2027 में उत्तर प्रदेश मे दिल्ली एवं पंजाब की तरह ईमानदार सरकार बनाने हेतु पूरी निष्ठा लगन एवं ईमानदारी से कार्य करेंगे, जिससे उत्तर प्रदेश की जनता को रोजगार ,सुरक्षा एवं उनके अधिकार प्राप्त हो सके। साथ ही विवेश यादव ने यह भी बताया कि पिछले दिनों संगठन निर्माण में आम आदमी पार्टी की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए कानपुर देहात के समस्त नगर पंचायत एवं नगर पालिका क्षेत्र से भारी संख्या में पूर्व मे चुनाव लड़ चुके एवं वर्तमान अध्यक्ष व सभासदों ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर पूरी ताकत के साथ चुनाव लड़ने का संकल्प लिया है। विवेश यादव को आम आदमी पार्टी कानपुर देहात जिलाध्यक्ष नियुक्त होने पर जिले के कार्यकर्ताओं में भारी जोश दिखा व बड़ी संख्या में कार्यकर्ता फूल मालाएं लेकर आम आदमी पार्टी कानपुर देहात जिला कार्यालय पहुंचे व विवेश यादव का फूल मालाओं से स्वागत करते हुए कानपुर देहात में एक इमानदार व आम जनता के प्रति सुख एवं दुख में हमेशा खड़े रहने वाले ईमानदार निष्ठावान एवं वास्तविक समाज सेवक को जिलाध्यक्ष नियुक्त करने पर प्रदेश एवं राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार जताया।

   आम आदमी पार्टी कानपुर देहात जिला कार्यालय में पहुच विवेश यादव का फूल मालाओं से स्वागत कर प्रदेश एवं राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार जताने वाले प्रमुख पदाधिकारियों में विजय प्रताप सिंह (m-tech) आप युवा नेता, अनीता यादव (एडवोकेट), पंकज कुमार, राम सिंह चंदेल, विनोद कुमार, अंकित विनायक, सहित भारी संख्या में क्षेत्रीय आम आदमी पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं मीडिया बंधु उपस्थित रहे।


No comments