पूर्व केंद्रीय मंत्री अजीत सिंह की प्रथम पुण्यतिथि मनाई, श्रद्धांजलि अर्पित की - ADAP News - अपना देश, अपना प्रदेश!

Header Ads

पूर्व केंद्रीय मंत्री अजीत सिंह की प्रथम पुण्यतिथि मनाई, श्रद्धांजलि अर्पित की

 


कानपुर, राष्ट्रीय लोक दल के तत्वाधान में चौधरी अजित सिंह  पूर्व केंद्रीय मंत्री व पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष को प्रथम पुण्यतिथि महानगर कार्यालय सब्जी मंडी बादशाही नाका में उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर चर्चा कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई!वक्ताओं ने अपने संबोधन में बताया कि चौधरी अजित सिंह जी पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह  के पुत्र थे उनका जन्म 12 फरवरी 1939 को मेरठ में हुआ था वह खड़कपुर आईआईटी वह शिकागो से शिक्षा ग्रहण करने के उपरांत अमेरिका में 17 वर्ष कंप्यूटर इंजीनियर रहे चौधरी अजित सिंह जी के परिवार के सदस्य  चौधरी जयंत सिंह व 2 बेटियां है! अब चौधरी जयंत सिंह राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष है! चौधरी साहब 1986 में राज्यसभा से पहली बार संसद पहुंचे 1987 में लोकदल के नाम पर अलग पार्टी निर्माण किया और राष्ट्रीय अध्यक्ष बने 1989 में पहली बार लोकसभा सदस्य बनने के साथ तत्कालीन प्रधानमंत्री वीपी सिंह की सरकार में कैबिनेट में उद्योग मंत्री के रूप में शामिल हुए 1991 में लोकसभा में निर्वाचित हुए और तत्कालीन प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव सरकार में खाद्य मंत्री बने मई 2004 में लोकसभा के सदस्य और मनमोहन सिंह सरकार में  नागरिक उड्डयन केंद्रीय मंत्री की जिम्मेदारी निभाई उन्होंने किसानों के लिए काम किया ! 

   नगर अध्यक्ष मोहम्मद उस्मान  ने बताया कि चौधरी अजित सिंह जी किसानों नौजवानों गरीबों के सच्चे हमदर्द थे जब वे कृषि मंत्री थे उन्होंने सहकारिता क्षेत्र को सरकारी नियंत्रण से मुक्त कराया चौधरी साहब मंत्री पद पर रहते हुए किसानों की हित के मुद्दों पर हमेशा संघर्ष करते रहे और उन्होंने किसान आंदोलन के संबंध में भी किसानों को संगठित करने का कार्य किया और वह सराहनीय है !कार्यक्रम में प्रमुख रुप से सर्व श्री सुरेश गुप्ता ,नरेंद्र यादव, विमलेश पाठक एडवोकेट, मोहम्मद उस्मान, अरविंद बाजपेई राजेंद्र यादव शाकिर अली, अश्वनी त्रिवेदी , सोनू गुप्ता ,बबलू कश्यप ,मोहम्मद नसीम, दीपक शर्मा आदि रहे!

No comments