ईद की नमाज़ की सुरक्षा को लेकर सीएम, गृह सचिव व डीजीपी को पत्र भेजा - ADAP News - अपना देश, अपना प्रदेश!

Header Ads

ईद की नमाज़ की सुरक्षा को लेकर सीएम, गृह सचिव व डीजीपी को पत्र भेजा

 


कानपुर, ईद की नमाज़ परम्परागत ढंग से पढ़ने, ईदगाहों मस्जिदों की सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम करने, ईद के दिन शराब की दुकाने बंद करने को लेकर मोहम्मदी यूथ ग्रुप के अध्यक्ष इखलाक अहमद डेविड ने प्रदेश के मुख्यमंत्री, गृह सचिव व डीजीपी को ई-मेल, ट्विटर, व्हाट्सएप के माध्यम से पत्र भेजकर मांग की।

इखलाक अहमद डेविड ने बताया कि ईद की नमाज़ ईदगाह में अदा करने को लेकर असमंजस की स्थिति है कही प्रशासन कह रहा है ईद की नमाज़ ईदगाह परिसर में होगी भीड़ अधिक होने पर ईदगाह में दो शिफ्ट में ईद की नमाज़ पर विचार किया जायेगा। जिससे मुसलमान दुविधा में है क्या करे और क्या न करे। ईदगाह में ईद की नमाज़ अदा करना मुसलमानों की पहली प्राथमिकता होती है ईदगाह परिसर में ही ईद की नमाज़ की बात प्रशासन कह रहा है तो लाखों मुसलमान ईद की नमाज़ अदा करने से वंचित रह जाएगे 2 वर्षों से कोरोना की वज़ह से ईद की नमाज़ ईदगाहों व मस्जिदों में मुसलमान अदा नही कर सका था। इस वर्ष उनमें खुशी थी बच्चों नौजवानों में उत्साह था कि इस वर्ष ईदगाह में नमाज़ अदा करने का मौका मिलेगा लेकिन इस बार भी लाखो मुसलमान ईदगाह में नमाज़ अदा नही कर सकेगे इससे वो निराश है। जिन ईदगाहों व मस्जिदों के भर जाने के बाद परिसर के बाहर भी नमाज़ सैकड़ो वर्षों से परम्परागत ढंग से अदा की जाती थी उससे कभी भी शांति भंग नही हुई। नमाज़ पढ़ने से वंचित करना उचित नही, मुसलमानों का सबसे बड़ा त्यौहार में ईद की नमाज़ का विशेष महत्व है ईदगाहों परिसर के बाहर नमाज़ पर रोक लगाने से प्रदेश के करोड़ो मुसलमानों में प्रदेश सरकार के खिलाफ नाराज़गी है। अमन के दुशमन व असामाजिक तत्वों पर भी खास निगाह रखी जाये ईदगाहों की सुरक्षा के लिए ड्रोन की मदद लेने के साथ पुलिस को एलर्ट किया जाए साथ ही ईद के दिन शराब की दुकाने बंद होना अति आवश्यक है असामाजिक तत्व नशे की हालत में प्रदेश के खुशगवार माहौल को खराब कर सकते है।



No comments