भुखमरी, बेरोजगारी के कारण लोग अपना रहे है भिक्षावृत का पेशा - ADAP News - अपना देश, अपना प्रदेश!

Header Ads

भुखमरी, बेरोजगारी के कारण लोग अपना रहे है भिक्षावृत का पेशा

 भिक्षावृत खत्म करने के लिए नौकरी रोजगार की हो समुचित व्यवस्था 

  नि: शुल्क  राशन वितरण से नहीं हो सकता देश का विकास

 


कानपुर| राष्ट्रीय विकलांग पार्टी  ने देश मे भुखमरी बेरोजगारी के कारण भारी संख्या में शिक्षित बेरोजगारों के भिक्षावृत का पेसा अपनाने पर चिन्ता व्यक्त की है| पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव वीरेन्द्र कुमार आज शास्त्री नगर सेन्ट्रल पार्क में पार्टी के कार्यकर्ताओं की बैठक को सम्बोधित कर रहे थे| वीरेन्द्र कुमार ने कहा की सरकार को भुखमरी बेरोजगारी को खत्म करने के लिए नौकरी रोजगार की समुचित व्यवस्था करनी चाहिए| भिक्षावृत का पेशा अपने वाले शिक्षित बेरोजगारों की संख्या दिन प्रति दिन बढ़ रही है|  नि:शुल्क राशन वितरण करने से देश का विकास नहीं हो सकता| करोडो परिवार ऐसे है जिन्हें विभिन्न कारणों से सरकार की कोई सुविधा नहीं मिल रही रही|

उन्होंने कहा की मुफ्तखोरी की बजाय रोजगार के संसाधन उपलब्ध करा कर देश की जनता को आत्म निर्भर बनाने में सरकार को सकारात्मक कदम उठाना चाहिए| राजनीतिक दल केवल वोट की राजनीति के रहे है जो देश के लिए ठीक नही है| आरक्षण के असली हकदार विकलांग व्यक्ति है|

वीरेन्द्र कुमार ने कहा की राष्ट्रीय विकलांग पार्टी विकलांग व्यक्तियों को रोजगार के संसाधन उपलब्ध करवा कर व स्वयं सहायता समूहों का गठन कर  आत्म निर्भर बनाने का काम करेगी| विकलांग व्यक्तियों का नौकरियों में आरक्षण कोटा पूरा करवाने के लिये आन्दोलन शुरू करेगी|

आज की बैठक में वीरेन्द्र कुमार, अल्पना कुमारी, अरविन्द सिंह, राहुल कुमार, गौरव कुमार, गुड्डी दीक्षित आदि शामिल थे|


 

No comments