विवेश यादव ने कानपुर देहात निकाय चुनाव हेतु कई संघर्षशील लोगों को आप से जोड़ दी अहम जिम्मेदारी - ADAP News - अपना देश, अपना प्रदेश!

Header Ads

विवेश यादव ने कानपुर देहात निकाय चुनाव हेतु कई संघर्षशील लोगों को आप से जोड़ दी अहम जिम्मेदारी

 


आम आदमी पार्टी द्वारा कानपुर देहात प्रभारी बनाए गए विवेश यादव एडवोकेट हाई कोर्ट पूर्व प्रत्याशी 206 अकबरपुर रनिया विधानसभा द्वारा कानपुर देहात में संगठन मजबूती हेतु लगातार निर्णायक प्रयास किया जा रहा है।जिसके तहत उन्होंने कानपुर देहात के अलग-अलग क्षेत्रों में संघर्षशील लोगों तक आम आदमी पार्टी की नीतियों एवं योजनाओं को पहुंचा कर बड़ी संख्या में आम आदमी पार्टी में लोगों को शामिल कर निकाय चुनाव के मजबूत प्रत्याशियों का चयन किया है। इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने दिनांक 26 अप्रैल 2022 को कानपुर देहात के भोगनीपुर एवं रूरा में अपने सैकड़ों पूर्व एवं वर्तमान पदाधिकारियों के साथ बैठक की जिसमें क्षेत्रीय संघर्षशील सैकड़ों लोगों ने निकाय चुनाव में अहम भूमिका निभाने हेतु आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की बैठकों के बाद मीडिया के प्रश्नों का उत्तर देते हुए, उन्होंने कहा की अब उत्तर प्रदेश एवं उत्तर प्रदेश वासियों का भविष्य सिर्फ आम आदमी पार्टी ही है, जिसके लिए समाज के संघर्षशील, इमानदार व जाति एवं धर्म के शिकंजे में जकड़ चुकी राजनीति को बाहर निकालने की इच्छा रखने वाले लोगों को लगातार आम आदमी पार्टी के साथ जोड़ा जा रहा है, जिसके लिए हमने एक विशेष आप जोड़ो अभियान शुरू किया है, जिसमें भारी संख्या में लोग आम आदमी पार्टी के साथ जुड़कर अहम भूमिका निभाने को तैयार हो रहे हैं।साथ ही उन्होंने कहा कि कानपुर देहात में आम आदमी पार्टी के साथ जुड़े तमाम इमानदार व संघर्षशील लोगों को हमने नगर पंचायतों की जिम्मेदारी दी है, जिनके नियुक्त पत्र अति शीघ्र जारी किए जाएंगे।

कानपुर देहात आम आदमी पार्टी  संगठन निर्माण हेतु हुई महत्वपूर्ण बैठकों में विवेश यादव )जिला प्रभारी) कानपुर देहात, विजय प्रताप सिंह युवा नेता, सूरत सिंह यादव (पूर्व जिला महा सचिव), रामकुमार सिंह ,पवन प्रजापति, उर्मिला देवी , बॉर्बी, चंदा देवी, बाबू गौतम, शिवम प्रजापति ,रमेश चंद, पुष्पेंद्र ,गंभीर सिंह यादव,  विजय कुमार कठेरिया, सत्येंद्र सिंह चौहान, आदित्य सिंह, भोला सिंह ,  राजू , राघवेंद्र गुप्ता, रमन, अरुण कुमार ,निहाल  शाहरुख सहित बड़ी संख्या में आम आदमी पार्टी के सदस्य, क्षेत्रीय जनता एवं मीडिया बंधु उपस्थित रहे।


No comments