विधान परिषद सदस्य के लिए भाजपा प्रत्याशी सुभाष यदुवंश की शानदार जीत दर्ज करने पर भाजपा की सेमरियावां मंडल इकाई ने मंडल अध्यक्ष राम सागर चौधरी के नेतृत्व में खुशी मनाई। - ADAP News - अपना देश, अपना प्रदेश!

Header Ads

विधान परिषद सदस्य के लिए भाजपा प्रत्याशी सुभाष यदुवंश की शानदार जीत दर्ज करने पर भाजपा की सेमरियावां मंडल इकाई ने मंडल अध्यक्ष राम सागर चौधरी के नेतृत्व में खुशी मनाई।

 


सेमरियावां (संतकबीरनगर)। बस्ती मंडल से विधान परिषद सदस्य के लिए भाजपा प्रत्याशी सुभाष यदुवंश की शानदार जीत दर्ज करने पर भाजपा की सेमरियावां मंडल इकाई ने मंडल अध्यक्ष राम सागर चौधरी के नेतृत्व में खुशी मनाई। 

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर मुबारकबाद दी। 

मंडल अध्यक्ष राम सागर चौधरी ने कहा कि भाजपा सरकार सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास के सिद्धांत पर काम कर रही है। सरकार ने तमाम जनकल्याणकारी योजनाओं को लागू कर समाज के सभी वर्गों के लोगों को लाभान्वित किया है। यही कारण है कि प्रदेश की जनता ने भाजपा को दुबारा सत्ता सौंपी। सुभाष यदुवंश की जीत ने साबित किया है कि लोगों का भाजपा सरकार पर भरोसा है। इस दौरान राम पुरूषोत्तम गुप्ता, गोविंद जयसवाल, अशोक चौरसिया, सोनू कुमार गौड़, एजाज अहमद सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

No comments