दलित किशोरी के साथ छेड़खानी का अभियुक्त गिरफ्तार - ADAP News - अपना देश, अपना प्रदेश!

Header Ads

दलित किशोरी के साथ छेड़खानी का अभियुक्त गिरफ्तार


 गोरखपुर, उत्तर प्रदेश कैम्पियरगंज पुलिस ने दलित किशोरी से छेड़खानी के अभियुक्त 19 वर्षीय खुशहाल शर्मा को गुरुवार को मोदीगंज तिराहे से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

कैम्पियरगंज इलाके के एक गांव की नाबालिग दलित युवती से छेड़खानी के मामले में आरोपित के खिलाफ धारा 354 व 7/8 पाक्सो एक्ट व 3(1)(b) एससी/एसटी एक्ट का मुकदमा दर्ज किया था। वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार करने के लिए प्रभारी निरीक्षक रंजीत सिंह के नेतृत्व में उनिरीक्षक राम सिंह,कांस्टेबल विपिन कुमार वर्मा,पुष्पेन्द्र यादव की टीम गठित की गयी थी। गुरुवार को दोपहर बाद 1.30 बजे मुखवीर की सूचना पर पुलिस टीम ने मोदीगंज तिराहा से अभियुक्त खुशहाल विश्वकर्मा पुत्र सुभाष चन्द्र विश्वकर्मा उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम बरातगाढा टोला भूजहटिया थाना फरेन्दा जनपद महराजगंज,हाल पता राजपुर पासी टोला थाना कैम्पियरगंज को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

No comments