मनरेगा मजदूर संघ ने पांच सूत्रीय मांग पत्र सौंपा राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे मौजूद - ADAP News - अपना देश, अपना प्रदेश!

Header Ads

मनरेगा मजदूर संघ ने पांच सूत्रीय मांग पत्र सौंपा राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे मौजूद

 रिपोर्ट- मुहम्मद परवेज अख्तर



सेमरियावां(संतकबीरनगर)  मनरेगा मजदूर संघ ने विभिन्न मांगों को लेकर ब्लाक मुख्यालय पर धरना दिया। इस दौरान पांच सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा गया। 

  सेमरियावां ब्लाक मुख्यालय में मनरेगा मजदूर संघ के तत्वाधान में पांच सूत्रीय मांगों को लेकर धरना दिया गया। 

इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष अम्बिका प्रसाद श्रमिक ने कहा कि एक हजार श्रमिकों को मनरेगा कानून के आधार पर सहायक कार्यक्रम अधिकारी सेमरियावां को दिया गया साथ ही वीडियो के माध्यम से मुख्यमंत्री को पांच सूत्रीय मांग सौंपा गया है। 

उन्होंने कहा कि मनरेगा श्रमिकों को वर्ष भर में 200 दिन कार्य दिए जाने, मनरेगा कर्मियों की मजदूरी 400 दिए जाने, मनरेगा मजदूर संघ को क्रियान्वयन

 निकाय के रूप में कार्य की अनुमति दिए जाने, राज्य गारंटी परिषद का गठन किया जाए एवं मनरेगा मजदूर संघ को प्रतिनिधि के रूप में रखा जाए, मनरेगा मजदूरों को निश्चित अवधि में काम न मिलने पर नियमानुसार साप्ताहिक भत्ता दिए जाने की मांग की गई है। 

उन्होंने कहा कि अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होने पर ही हमें न्याय मिल सकता है। संघ मनरेगा मजदूरों के हितों के लिए निरंतर संघर्षरत है। 

संतकबीरनगर के जिलाध्यक्ष  लालबहादुर ने कहा कि संघ को मजबूत बनाने के लिए मनरेगा मजदूरों को जागरूक किया जा रहा है। 

धरना के बाद एडीओ(आईएसबी) संतराम चौधरी को पांच सूत्रीय मांग पत्र सौंपा गया। 

धरने में राष्ट्रीय सचिव रेवती रमण, पूर्वांचल प्रभारी ईश्वर देव, हेमराज जिलाध्यक्ष बस्ती, जिलाध्यक्ष आजमगढ़ महेश यादव, वैभव, चन्द्रशेखर वर्मा, भोलेनाथ शर्मा, गजानन, आनन्द, राजेश कुमार, चन्द्रशेखर, वीरेंद्र कुमार, राम चरन, अमरनाथ, दिनेश चौधरी आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।

No comments