स्मृति चिन्ह व अंगवस्त्र पहना कर स्वागत किया - ADAP News - अपना देश, अपना प्रदेश!

Header Ads

स्मृति चिन्ह व अंगवस्त्र पहना कर स्वागत किया

 


कानपुर,एंटी करप्शन फाउंडेशन आफ इंडिया की कानपुर टीम ने आज   किदवई नगर विघायक महेश  त्रिवेदी को उनके निवास स्थान पर  अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह  व हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर हनुमान नाम का रूपटटा पहना कर स्वागत व अभिनन्दन किया।किदवई नगर विधायक महेश त्रिवेदी ने कहा की एंटी करप्शन फाउंडेशन आफ इंडिया की कानपुर टीम ने आज हमे सम्मानित किया, हमे  गर्व का अनुभव हो रहा है। समाज मे जो अच्छा कार्य करते है उसे ही सम्मान मिलता है। समाज मे हमे नफरत नही प्यार से रहना चाहिये, हमे हर समुदाये के लोगो का सहयोग मिल रहा है।आप जैसे बुद्धिजीवी लोगो के साथ कार्य करने पर हमे गर्व महसूस होता है।

एंटी करप्शन फाउंडेशन आफ इंडिया 

वरिष्ठ सदस्य आदित्य पोद्दार ने कहा कि हमे समाज को जोडने का कार्य करना चाहिये।

हमारी संस्था गरीब, असहाय व जरूरतमंद की मदद करती आ रही है।सीनियर प्रेस सेकेट्ररी कमल सिह यादव ने कहा भष्टाचार को रोकने के लिये नवयुवको को जागरूक करने की जरूरत है तभी भष्टाचार को रोका जा सकता है।वर्तमान समय मे सबसे ज्यादा भष्टाचार आरटीओ मे हो रहा है। डाइविंग लाइसेंस बनवाने के नाम पर हजारों रूपये लिये जा रहे,सरकार को इस ओर गंभीरता से विचार करना चाहिए।इस सम्मान समारोह मे प्रमुख रूप से आदित्य पोद्दार, दिलीप कुमार मिश्रा, कमल सिह यादव, जग महेंद्र अग्रवाल, आदित्य सिंह यादव, सनी जायसवाल, अरूण अगवाल, हिमाशू त्रिवेदी, चतुर्भुज मोहन आदि लोग मौजूद रहे।


No comments