गीता ग्लोरी अंतरराष्ट्रीय अवार्ड से सम्मानित हुए युवा समाजसेवी मोहम्मद आकिब अंसारी - ADAP News - अपना देश, अपना प्रदेश!

Header Ads

गीता ग्लोरी अंतरराष्ट्रीय अवार्ड से सम्मानित हुए युवा समाजसेवी मोहम्मद आकिब अंसारी


 गोरखपुर, उत्तर प्रदेश नि:स्वार्थ भाव से सेवा करने वाले गोरखपुर शहर के सनराइज कोचिंग सेंटर के डायरेक्टर, एमo एo एकेडमी के प्रबंधक, राष्ट्रीय मानवाधिकार संघ भारत के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य व युवा समाजसेवी मोहम्मद आकिब अंसारी को धराधाम इंटरनेशनल द्वारा आयोजित अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त गीता ग्लोरी अवार्ड  से समाज में उत्कृष्ट योगदान देने व कोरोना काल में  नि:स्वार्थ भाव से सेवा देने के लिए अंतरराष्ट्रीय सम्मान से  सम्मानित किया गया। इस अवसर पर धराधाम इंटरनेशनल प्रमुख सौहार्द शिरोमणि डॉक्टर सौरभ पांडेय, धरा धाम इंटरनेशनल के निदेशक डॉक्टर एहसान अहमद,  धराधाम इंटरनेशनल धरा अंबेसडर  व राष्ट्रीय शायर मिन्नत  गोरखपुरी, हाजी जलालुद्दीन कादरी व पत्रकार एडवोकेट मिनहाज सिद्दीकी  ने  हर्ष व्यक्त कर मुबारकबाद पेश की।

No comments