क़लम मेरी पहचान साहित्यिक परिवार, समस्तीपुर, बिहार के मंच पर भव्य कवि सम्मेलन संपन्न हुआ - ADAP News - अपना देश, अपना प्रदेश!

Header Ads

क़लम मेरी पहचान साहित्यिक परिवार, समस्तीपुर, बिहार के मंच पर भव्य कवि सम्मेलन संपन्न हुआ

 


गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।भारत माता अभिनंदन संगठन का बहुत ही सुन्दर देशभक्ति काव्य गोष्ठी का आयोजन  ऑनलाइन किया गया जिसमें देश व विदेश के लगभग 100 से भी ज़्यादा रचनाकारों ने प्रतिभाग किया। यह काव्य गोष्ठी देशभक्ति रस से सरोवर रही। सभी रचनाकारों ने अति सुन्दर प्रस्तुति दी। देशभक्ति काव्य गोष्ठी में बहुत सुंदर गायन , रचना व काव्य पाठ किया गया। सभी ने देशभक्ति वह राष्ट्र प्रेम में ऐसे डुबे कि किसी को समय का पता ही नहीं चला। यह कार्यक्रम शाम 7:00 बजे से रात्रि के 12:00 बजे तक लगातार चला। यानि यह देशभक्ति काव्य गोष्ठी लगातार 5 घंटे तक चली। मंच के संस्थापक एवं भारत माता अभिनंदन संगठन के आयोजक प्रकाश राय ( साहित्यकार ) जो बिहार राज्य के समस्तीपुर जिले के मूल निवासी हैं। ये अपनी जोशीले आवाज़ों से मंच संचालक का कार्य प्रारंभ किया एवं सभी को मंत्रमुग्ध किया। उनके साथ सह मंच संचालिका नूतन दुबे जो इस मंच की अध्यक्षा हैं और नई दिल्ली से हैं। वे इस कार्यक्रम में शुरू से अंतिम तक लगातार मंच संचालन का कार्य बहुत ही मधुर आवाज़ों में की। श्रोताओं की तालियों की आवाज़ें सीधे सभी के कानों तक गुंजतीं रहीं। मुख्य अतिथि के रूप में भारत माता अभिनंदन संगठन, हरियाणा के संस्थापक डॉ. पी.डी. मित्तल ( वरिष्ठ अधिवक्ता )  ने बहुत ही शानदार राष्ट्रप्रेम व भारत माता अभिनंदन के बारे में लंबी परिचर्चा किया एवं देशभक्ति काव्यपाठ किया। अति विशिष्ट अतिथि के रूप में धराधाम इंटरनेशनल सामाजिक एवं साहित्यिक संस्था के प्रमुख सौहार्द शिरोमणि डॉ. प्रो. सौरभ पाण्डेय ( शिक्षाविद् , डी. लिट.) जो उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के धरती से हैं, उन्होंने अपनी संक्षिप्त भाषणों से ही नये रचनाकारों को राष्ट्रप्रेम के प्रति प्रेरित किया। अति विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. शशि शेखर त्रिपाठी ( शिक्षाविद् , पी.एच. डी.) जो नई दिल्ली , भारत सरकार के प्रमुख अंग हैं। वे भी मंच संचालक का कार्य पूरी बखूबी से किया और देशभक्ति व राष्ट्रप्रेम के प्रति अति शानदार भाषणों से सबका दिल जीत लिया। वे कार्यक्रम में शुरू से लेकर अंत तक लगातार बने रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में भारत माता अभिनंदन संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ऋतु गर्ग जो पश्चिम बंगाल के सिलिगुड़ी से वास्ता रखतीं हैं। वे कार्यक्रम में अति सुन्दर देशभक्ति से ओतप्रोत बातें कहीं। विशिष्ट अतिथि के रूप में अंतर्राष्ट्रीय स्तर के लेखक व पत्रकार डॉ. शंभु पवार जो राजस्थान के हैं। वे कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। विशिष्ट अतिथि के रूप में अंतर्राष्ट्रीय स्तर की लेखिका व कवयित्री डॉ. निक्की शर्मा ने अपनी मधुर देशभक्ति काव्यपाठ से श्रोताओं के बीच शमां बांध दीं। भारत माता अभिनंदन संगठन के कार्यक्रम अध्यक्ष निर्दोष लक्ष्य जैन जो झारखंड के धनबाद से हैं। उन्होंने काफ़ी सुचारू रूप से अपनी पद की गरिमा को बनाए रखा और कार्यक्रम में भरपूर साथ दिया। भारत माता अभिनंदन संगठन के संयोजक डॉ.अर्चना श्रेया ( योगा टीचर ) जो बैंगलोर ( कर्नाटक )की हैं। वे अपनी मधुर आवाज़ों से सबके दिलों पर संपूर्ण राज़ कीं एवं ख़ूबसूरत काव्यपाठ कीं। बाल कवयित्री के रूप में वर्षा रानी जो जंदाहा , वैशाली ( बिहार) से वास्ता रखतीं हैं। उनके द्वारा सरस्वती वंदना व काव्यपाठ अनोखे अंदाज़ों में देखने को मिली। अपनी गायकी से मशहूर और सबके चहेते पूजा भूषण झा जो जंदाहा , वैशाली ( बिहार ) से हैं। इनके ही संरक्षण में बाल कवयित्री वर्षा रानी का कार्यक्रम अति सफल रहा। इस कार्यक्रम में डॉ. कृष्णा जोशी ( इंदौर , मध्यप्रदेश ) जो अपनी मधुर काव्यपाठ से सबको तुरंत दिवानी बना देती हैं , उनकी प्रस्तुति काफ़ी शानदार रही। डॉ. छगनलाल मुथा सांडेराव जो एडिलेड, ऑस्ट्रेलिया की धरती से हैं , उनका अति सुन्दर प्रस्तुति देखने को मिली। डॉ. कवि कुमार निर्मल और पुष्पा निर्मल जो दोनों युगल बिहार के बेतिया से हैं , दोनों का काव्यपाठ अति सुन्दर रहा। शोभा सोनी बड़वानी , मध्यप्रदेश ने भी शानदार प्रस्तुति दीं। कार्यक्रम के अंत तक डॉ. शशि शेखर त्रिपाठी ( शिक्षाविद् , भारत सरकार ) , कार्यक्रम के आयोजक प्रकाश राय ( साहित्यकार ) , मंच संचालिका नूतन दुबे , डॉ. कृष्णा जोशी , पूजा भूषण झा , डॉ. कवि कुमार निर्मल , पुष्पा निर्मल , पीयूष राजा , मो. जावेद सौदागर (ग़ज़ल के गीतकार ) इत्यादि ने भारत माता की जय संबोधन करके कार्यक्रम को समापन किया गया।

No comments